DC vs MI: दिल्ली और मुंबई की भिड़ंत में कौन मारेगा बाजी? जानें प्लेइंग 11, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IPL 2026, DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी.

IPL 2026, DC vs MI
1 / 8
IPL 2026, DC vs MI

IPL 2026, DC vs MI Match Preview: आईपीएल 2026 का पहला डबल हेडर आज यानी शनिवार, 4 अप्रैल को खेला जाएगा. दिन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और अब लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मैच से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड, वेदर-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

DC और MI दोनों ने जीता है अपना पहला मैच

DC और MI दोनों ने जीता है अपना पहला मैच2 / 8

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ने अपने-अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की. दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हराया तो वहीं मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से मात दी. दोनों टीमें जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी.

विज्ञापन

DC vs MI में किसका पलड़ा भारी?

DC vs MI में किसका पलड़ा भारी?3 / 8

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें तो MI का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 21 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 16 बार बाजी मारी है. पिछले 5 मुकाबलों में मुंबई ने 4 बार दिल्ली को धूल चटाई है.

दिल्ली में कैसा है मौसम का हाल?

दिल्ली में कैसा है मौसम का हाल?4 / 8

अप्रैल में आमतौर पर दिल्ली में गर्मी रहती है, लेकिन फिलहाल यहां मौसम थोड़ा उल्टा है. मैच के दिन दिल्ली में तेज आंधी और बारिश का अनुमान है, जो दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में बाधा डाल सकती है. एक्यूवेदर के मुताबिक, पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है. मैच के दौरान 55 प्रतिशत बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट5 / 8

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. इस पिच पर पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 विकेट पर 278 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया था. यह दिन का मैच है, इसलिए ओस का कोई रोल नहीं होगा और ऐसे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 116 / 8

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार. इम्पैक्ट प्लेयर - समीर रिजवी.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 117 / 8

रयान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर/एएम गजनफर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह. इम्पैक्ट प्लेयर - नमन धीर.

कब और कहां देखें लाइव?

कब और कहां देखें लाइव?8 / 8

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि 3 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन