SRH के खिलाफ मैच से पहले CSK को लगा सबसे बड़ा झटका, फिर चोटिल हुए धोनी, प्लेइंग 11 पर आया अपडेट!
IPL 2026: आईपीएल 2026 में इंजरी के कारण अब तक महेंद्र सिंह धोनी ने एक भी मुकाबला नहीं खेला है. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वो खेलते हुए नजर आएंगे. चेपॉक के मैदान पर इस सीजन में ये सीएसके का आखिरी मुकाबला होने वाला है.

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल का 63वां मुकाबला खेला जाना है. चेपॉक में ये चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का इस सीजन में आखिरी मुकाबला होने वाला है. ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे. इस बीच धोनी को लेकर बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. जिससे फैंस बहुत ज्यादा नाराज हो गए है.
फिर इंजर्ड हुए धोनी
2 / 6मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर से इंजरी हो गई है. इस बार उनके अंगूठे में चोट लगी है. इस इंजरी के कारण वो अब आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे.
मैदान पर आ सकते हैं माही
3 / 6भले ही माही इस मुकाबले में नहीं खेले, लेकिन वो मैदान पर आ सकते हैं. इस सीजन में अब तक महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर मैच के दिन मैदान पर नहीं आए हैं. ऐसे में फैंस को उन्हें देखने को मौका जरूर मिल सकता है.
अकील हुसैन
4 / 6ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में सिर्फ एक ही बदलाव होगा. अकील हुसैन को पिछले मैच में मौका नहीं मिला था. ऐसे में अब फ्रेंचाइजी उनकी प्लेइंग 11 में वापसी करा सकती है. ऐसे में गुरजपनीत सिंह बाहर हो जाएंगे.
स्पेंसर जॉनसन
5 / 6इंपैक्ट प्लेयर के रूप में हैदराबाद के खिलाफ स्पेंसर जॉनसन को खिलाया जा सकता है. पिछले मुकाबले में उन्होंने अपनी अच्छी गेंदबाजी की झलक दिखाई थी. ऐसे में टीम को भी जॉनसन से बड़ी उम्मीदें हैं.
सीएसके टीम की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी. इंपैक्ट प्लेयर- स्पेंसर जॉनसन