IPL 2026: क्या बारिश बिगाड़ेगी CSK vs RR मैच का खेल? जानिए गुवाहाटी में कैसा है मौसम का मिजाज
CSK vs RR, Weather Report: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा. गुवाहाटी में होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. इस मैच में बारिश का साया है.

CSK vs RR, Weather Report: IPL 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. अब IPL 2026 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. 30 मार्च यानी आज गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच में CSK के लिए एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस नहीं खेलेंगे. गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होमग्राउंड है. अब वो जीत के साथ अपनी धमाकेदार शुरुआत करना चाहेंगे. इस मैच में बारिश की संभावना बताई जा रही है.
कैसा है मौसम का हाल?
2 / 6गुवाहाटी में मैच के समय बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना बेहद कम है. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच पूरे मैच की उम्मीद लगाई जा सकती है. मैच के बीच हल्की बूंदाबांदी होती है, तो इसमें हैरानी नहीं होगी. मैच के दौरान तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी बारिश हो रही है. ऐसे में अगर मौसम ठीक नहीं रहा, तो मैच रद्द भी हो सकता है. अगर बारिश रुक गई, तो कम ओवरों का मैच देखने को मिल सकता है.
कितनी बजे शुरू होगा RR vs CSK मैच?
3 / 6राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज शाम 7:30 बजे मैच शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रियान पराग शाम 7 बजे टॉस के लिए आएंगे.
कब और कहां देखें RR vs CSK मैच?
4 / 6राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी में हो रहे इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. ऑनलाइन इसे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है. फैंस अलग-अलग भाषाओं में ये मैच देख सकते हैं.
CSK की संभावित प्लेइंग 11
5 / 6ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद, अंशुल कंबोज. (इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान)
RR की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा. (इम्पैक्ट प्लेयर: नांद्रे बर्गर)