CSK vs PBKS मैच में नहीं खेलते नजर आएंगे ये 5 विदेशी खिलाड़ी! प्लेइंग 11 में नहीं बन रही है जगह

CSK vs PBKS: एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला आज खेला जाने वाला है. जहां पर सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर का मुकाबला होने वाला है. इस मुकाबले में 5 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे. इन प्लेयर्स बेंच पर ही बैठना पड़ेगा.

CSK vs PBKS
1 / 6
CSK vs PBKS

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. खासकर सुपर किंग्स टीम के लिए मैच बहुत ही खास है. इस मुकाबले में 5 विदेशी खिलाड़ी बेंच पर ही बैठने वाले हैं. लॉकी फर्ग्यूसन और स्पेंसर जॉनसन अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. वहीं जकारी फाउल्केस भी पूरी तरह से फिलहाल तैयार नहीं नजर आ रहे हैं. इनके अलावा 5 विदेशी खिलाड़ी बेंच पर बैछने वाले हैं.

विज्ञापन

मैथ्यू शॉर्ट

मैथ्यू शॉर्ट 2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले मैच में मैथ्यू शॉर्ट को मौका दिया था. शॉर्ट इस मौके का फायदा नहीं उठा सके थे. ऐसे में उनकी जगह अब फिट हो चुके डेवाल्ड ब्रेविस को मौका मिलना तय नजर आ रहा है.

विज्ञापन

अजमातुल्लाह ओमरजई

अजमातुल्लाह ओमरजई 3 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अजमातुल्लाह ओमरजई को भी अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा. फिलहाल टीम मैनेजमेंट इस रोल के लिए मार्को यानसेन पर ही अपना भरोसा जताने वाला है. मार्को फिलहाल बहुत अच्छी लय में भी नजर आ रहे हैं.

अकील हुसैन

अकील हुसैन 4 / 6

सीएसके की टीम स्पिनर अकील हुसैन को मौका नहीं देने वाली है. फिलहाल गायकवाड़ नूर अहमद के साथ ही जाने वाले हैं. ऐसे में अकील हुसैन को अपने मौके के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

विज्ञापन

मिचेल ओवेन

मिचेल ओवेन 5 / 6

स्टार बल्लेबाज मिचेल ओवेन को भी मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. कूपर कोनोली फिलहाल प्लेइंग 11 में हैं और वो अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं. ऐसे में ओवेन का भी इंतजार लंबा हो सकता है.

बेन ड्वारशुइस

बेन ड्वारशुइस 6 / 6

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को भी बाहर ही बैठना पड़ेगा. पिछले मुकाबले में जेवियर बार्टलेट ने अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में बेन ड्वारशुइस को फिलहाल प्लेइंग 11 में मौका मिलने के लिए इंतजार करना होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन