CSK vs GT: सीएसके के खिलाफ प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकती है गुजरात, दबाव में होंगे शुभमन गिल
CSK vs GT: आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस की टीम है. गुजरात टाइटंस की टीम पिछला मुकाबला हार कर आ रही है. ऐसे में गुजरात की टीम प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है.

CSK vs GT: गुजरात टाइटंस की टीम शुरुआती 2 मैच हारने के बाद बैक टू बैक 3 मुकाबले जीती. जिसके बाद अब फ्रेंचाइजी लगातार 2 मैच हार गई है. ऐसे में उनके ऊपर दबाव आ गया है. गुजरात की टीम को अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव करने होंगे. फिलहाल प्लेइंग 11 चुनने में कप्तान शुभमन गिल को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
आर साई किशोर
2 / 6पिछले मुकाबले में मानव सुथार को मौका मिला था, लेकिन वो उसका फायदा नहीं उठा सके. ऐसे में अब उन्हें बाहर करके आर साई किशोर को मौका मिल सकता है. साई किशोर तमिलनाडु से खेलते हैं, तो उन्हें पिच का भी फायदा मिलेगा.
निशांत संधू
3 / 6शाहरुख खान लगातार खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में अब उन्हें भी कप्तान गिल बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. उनकी जगह टीम में अब निशांत संधू को खिलाया जा सकता है. संधू सीएसके की टीम का हिस्सा रह चुके हैं.
वाशिंगटन सुंदर
4 / 6ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को लगातार नंबर 4 पर खेलने का मौका मिल रहा है, लेकिन वो उसका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. ऐसे में चेन्नई के मैदान पर वो अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह टीम में पक्की करना चाहेंगे.
राहुल तेवतिया
5 / 6इंपैक्ट प्लेयर के रूप में अब राहुल तेवतिया को खिलाया जा सकता है. तेवतिया भी इस सीजन अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. ऐसे में उन्हें भी अब टूर्नामेंट में खुद को साबित करना होगा.
यहां पर देखें गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
6 / 6साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत संधू, जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा. इंपैक्ट प्लेयर- राहुल तेवतिया.