IPL 2026 के पर्पल कैप की रेस में CSK के स्टार ने किया खेल, आर्चर-मलिंगा को हुआ नुकसान

IPL 2026 Purple Cap: आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. जहां पर गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. इस मुकाबले में बल्लेबाजों को पिच से मदद नहीं मिली. जिसके कारण ही पर्पल कैप की रेस में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

IPL 2026 Purple Cap: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शुरुआती 3 मैचों में मिली हार के बाद कमबैक किया है. मुंबई इंडियंस की टीम को उन्होंने सीजन में दूसरी बार हरा दिया है. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बड़े हीरो तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज रहे. कंबोज ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर पर्पल कैप की रेस में बड़ा बदलाव कर दिया है. मलिंगा-आर्चर को बड़ा नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार 2 / 6

आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अभी भी टॉप पर बने हुए हैं. भुवनेश्वर कुमार ने 9 मैचों में 15.53 की औसत से 17 विकेट अब तक हासिल किए हैं. भुवी फिलहाल अपनी टीम के सबसे बड़े मैच विनर है.

विज्ञापन

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज 3 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं. अंशुल कंबोज ने अब तक 9 मैचों में 15.82 की औसत से 17 विकेट हासिल किए हैं. कंबोज पावरप्ले के साथ ही साथ डेथ ओवरों में भी प्रभावी नजर आ रहे हैं.

जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर 4 / 6

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर तीसरे पायदान पर नजर आ रहे हैं. जोफ्रा आर्चर ने अब तक 10 मैचों में 21.27 की औसत से 15 विकेट हासिल किए हैं. आर्चर अब दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

विज्ञापन

ईशान मलिंगा

ईशान मलिंगा 5 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. मलिंगा ने अब तक 9 मैचों में 18.93 की औसत से 15 विकेट हासिल किए हैं. मलिंगा आज इस रेस में बड़ा बदलाव कर सकते हैं.

कगिसो राबाडा

कगिसो राबाडा 6 / 6

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो राबाडा 5वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. राबाडा ने अब तक 9 मैचों में 24.14 की औसत से 14 विकेट हासिल किए हैं. राबाडा भी आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बड़ा खेल कर सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन