'नाम बड़े दर्शन छोटे...' CSK के 76.4 करोड़ रुपये हुए बर्बाद! इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम की लुटिया
Chennai Super Kings: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा. यहां जानिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन पर CSK ने कुल 76.4 करोड़ रुपये लुटाए, लेकिन पिछले 3 मैचों में वह कुछ खास नहीं कर सके.

IPL 2026, Chennai Super Kings: 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत बेहद ही खराब रही और टीम को लगातार 3 मैचों में हार झेलनी पड़ी. नए सीजन के लिए सीएसके ने नीलामी में कई खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये लुटाकर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन मैदान पर वह फुस्स नजर आए. फ्रेंचाइजी ने जिन 5 खिालड़ियों पर 76.4 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश किया, वह पिछले 3 मैचों में सिर्फ 197 रन ही बना सके.
1. संजू सैमसन
2 / 6टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन को CSK ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था. RR में संजू की सैलरी 18 रुपये थी, जिसके बदले में चेन्नई ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को ट्रेड कर दिया. लेकिन CSK की जर्सी में संजू अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं और शुरुआती 3 मैचों में सिर्फ 7.33 की औसत से केवल 22 रन बनाए. उनकी पिछली तीन पारियां 6, 7 और 9 रन रही.
2. ऋतुराज गायकवाड़
3 / 6CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी अब तक इस सीजन में कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं. फ्रेंचाइजी ने ऋतुराज को 18 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर रिटेन किया है, लेकिन शुरुआती तीन मैचों में उन्होंने 13.66 की औसत से 41 रन ही बनाए हैं. पिछले तीन पारियों में उन्होंने 6, 28 और 7 रन बनाए हैं.
3. शिवम दुबे
4 / 6आईपीएल 2026 सीजन के लिए CSK ने स्टार ऑलाउंडर शिवम दुबे को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, लेकिन उन्होंने भी टीम को निराश किया. लंबे-लंबे शॉट्स के लिए मशहूर दुबे ने इस सीजन के शुरुआती 3 मैचों में 34.50 की औसत से 69 रन बनाए हैं. उनकी पिछली तीन पारियां 6, 45* और 18 रन रही.
4. प्रशांत वीर
5 / 6उत्तर प्रदेश के 20 साल के ऑलराउंडर प्रशांत वीर को CSK ने ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था, लेकिन वह अब तक टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं. प्रशांत ने सीएसके के लिए अब तक खेले 2 मैचों में 49 की औसत से 49 रन बनाए हैं. पिछली दो पारियों में उन्होंने 6* और 43 रन बनाए.
5. कार्तिक शर्मा
6 / 619 साल के अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को CSK ने ऑक्शन में 14.20 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था. राजस्थान के इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में चेन्नई के लिए खेले 3 मैचों में 8.33 की औसत से सिर्फ 25 रन बनाए हैं. पिछली तीन पारियों में उन्होंने 18, 1 और 6 रन बनाए.