IPL 2026 में CSK के इन 5 खिलाड़ियों को मौका मिलना मुश्किल, प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए करना होगा इंतजार

IPL 2026, Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. फ्रेंचाइजी ने 1 मार्च से ही अपना कैंप लगाया था. जहां पर भारतीय खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इस टीम में कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्हें शायद ही सीजन 19 में सीएसके के लिए खेलने का मौका मिला.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

IPL 2026, Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले 2 सीजन से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. जिसके कारण ही इस टीम में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं. सीएसके की टीम अब छठी आईपीएल ट्रॉफी जीतने की तैयारी कर रही है. ऐसे में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी प्लेइंग 11 में बार-बार बदलाव नहीं करना चाहेंगे. ऐसे में पूरे सीजन सीएसके सिर्फ 14 से 15 खिलाड़ियों को ही मौका देगी और 5 खिलाड़ियों को इंतजार ही करना पड़ेगा.

विज्ञापन

श्रेयस गोपाल

श्रेयस गोपाल 2 / 6

स्पिनर श्रेयस गोपाल ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उसके बाद भी उन्हें मौका मिलने का इंतजार करना पड़ेगा. फिलहाल राहुल चाहर उनसे रेस में आगे नजर आ रहे हैं. मौका मिलने पर राहुल को ही पहले प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा.

विज्ञापन

मुकेश चौधरी

मुकेश चौधरी3 / 6

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को भी आईपीएल 2026 में मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. फ्रेंचाइजी खलील अहमद पर ही भरोसा इस बार भी करने वाली है. मुकेश को अब फ्रेंचाइजी बहुत ही कम मौके पिछले 2 सीजन में दे रही थी.

गुरजपनीत सिंह

गुरजपनीत सिंह 4 / 6

तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह को पिछले सीजन इंजरी हो गई थी. हालांकि उससे पहले भी वो एक भी मैच नहीं खेले थे. इस सीजन भी उनका खेलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. उनसे पहले फ्रेंचाइजी अंशुल कंबोज को ही मौका मिलने वाला है. 

विज्ञापन

अमन खान

अमन खान 5 / 6

ऑलराउंडर अमन खान को भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने खरीदा है, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलना बहुत ही मुश्किल है. अमन खान से पहले फ्रेंचाइजी रामकृष्ण घोष को बतौर ऑलराउंडर मौका देगी. ऐसे में अमन को इंतजार करना पड़ेगा. 

जैक फाउल्केस

जैक फाउल्केस 6 / 6

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जैक फाउल्केस को प्लेइंग 11 में मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. इस टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में जेमी ओवरटन भी नजर आ रहे हैं, ऐसे में टीम मौका मिलने पर उन्हें ही पहला मौका दे सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन