IPL 2026 में इंजर्ड नाथन एलिस की जगह ले सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ी हैं लिस्ट में शामिल
IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कमबैक करने की कोशिश कर रही है. आईपीएल 2026 के ऑक्शन में टीम ने कुछ युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. सीजन 19 शुरू होने के के ठीक पहले फ्रेंचाइजी के मैच विनर गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी का शिकार हो गए हैं.

IPL 2026: नाथन एलिस के इंजर्ड होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई है. फ्रेंचाइजी उनकी रिप्लेसमेंट की तलाश में लगी हुई है. फिलहाल इस रेस में 5 विदेशी तेज गेंदबाज आगे नजर आ रहे हैं. जिसमें से 3 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के नजर आ रहे हैं. अब देखना है कि ऋतुराज गायकवाड़ की टीम किस गेंदबाज पर अपना दांव खेलती है. सीएसके की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है.
सीन एबॉट
2 / 6ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज सीन एबॉट का नाम इस लिस्ट में शामिल है. एबॉट का टी-20 में रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा रहा है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट बना सकती है
झाय रिचर्डसन
3 / 6लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन का नाम भी शामिल है. मिनी ऑक्शन के दौरान वो अनसोल्ड रहे थे, लेकिन अब उनके ऊपर बोली सकती है. रिचर्डसन के पास भी अच्छा पेस हैं, ऐसे में वो बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.
रिले मेरेडिथ
4 / 6एक और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज रिले मेरेडिथ भी एक विकल्प हैं. टी-20 में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है. डेथ ओवरों में मेरेडिथ प्रभावी साबित हो सकते हैं.
अल्जारी जोसेफ
5 / 6वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ फिलहाल इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं. जोसेफ ने हाल के समय में वेस्टइंडीज के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में जोसेफ के ऊपर सीएसके टीम मैनेजमेंट भरोसा जता सकती है.
गेराल्ड कोएट्जी
6 / 6दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी पर भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बड़ा दांव खेल सकती है. गेराल्ड भी कमबैक करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 में सीएसके उनके लिए सही रास्ता साबित हो सकता है.