IPL 2026: CSK को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जीतने होंगे कितने मैच? जानें 3 हार के बाद कैसे बन रहे समीकरण

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को इस सीजन अगर प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो कितनी जीत की जरूरत होगी ये सवाल हर सीएसके फैन के दिमाग में घूम रहा है. लगातार 3 हार के बाद भी क्या समीकरण बन रहे हैं, आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (1) (11)
1 / 6

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 की खराब शुरुआत की है. टीम को पहले 3 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. 5 बार की ट्रॉफी विजेती टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है और धोनी की गैरमौजूदगी में खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार गिरता ही जा रहा है. ऐसे में फैंस के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि टीम को अगर इस साल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो कितने मैच जीतने होंगे. आइए आपको भी बताते हैं कि कैसे बन रहे हैं पॉइंट्स टेबल में समीकरण.

विज्ञापन

सभी टीमों को खेलने हैं 14 मुकाबले

सभी टीमों को खेलने हैं 14 मुकाबले2 / 6

आईपीएल के इस सीजन में सभी टीमों को 14-14 मुकाबले खेलने हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर नजर डालें तो 3 मैच हो चुके हैं और टीम के पास अभी भी 11 मैच बाकी हैं. 11 मैचों में टीम ज्यादा से ज्यादा 22 अंक हासिल कर सकती है.

विज्ञापन

कितने अंकों पर मिलेगा प्लेऑफ का टिकट?

कितने अंकों पर मिलेगा प्लेऑफ का टिकट?3 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अगर प्लेऑफ में बिना किसी परेशानी के अपनी जगह पक्की करनी है तो कम से कम 8-9 मुकाबले जीतने होंगे. 8-9 मैचों में जीत हासिल करते ही टीम के 16-18 अंक हो जाएंगे जिससे प्लेऑफ के लिए जगह लगभग पक्की हो जाएगी. 16 अंक होने पर 

नेट रन रेट पर भी रखना होगा ध्यान

नेट रन रेट पर भी रखना होगा ध्यान4 / 6

चेन्नई की टीम अगर 7 या 8 मैच जीतती है तो बात नेट रन रेट पर चली जाएगी. ऐसे में चेन्नई को अभी से नेट रन रेट का ध्यान भी रखना होगा. फिलहाल टीम का नेट रन रेट 3 मैचों में हार के बाद -2.517 तक गिर चुका है. पॉइंट्स के साथ-साथ नेट रन रेट की लड़ाई भी अहम होगी.

विज्ञापन

टॉप पर पहुंचने के लिए जीतने होंगे सभी मैच

टॉप पर पहुंचने के लिए जीतने होंगे सभी मैच5 / 6

चेन्नई की टीम को अगर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर खत्म करना है तो ये काम काफी मुश्किल होगा. टीम को अपने बचे सभी 11 मैचों में लगातार जीत हासिल करनी होगी. टॉप पर खत्म करने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 20 अंक तो हासिल करने ही होंगे. 

गायकवाड़ को करना होगा कमाल

गायकवाड़ को करना होगा कमाल6 / 6

धोनी के बाद चेन्नई की टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंपी है लेकिन टीम का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक ही नजर आ रहा है. इस सीजन टीम को अगर वापसी करनी है तो गायकवाड़ को सही प्लेइंग 11 की तलाश करनी होगी तो वहीं बल्ले से भी अपनी फॉर्म वापस लानी होगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन