IPL 2026: 'सिर्फ बल्ला घुमाना नहीं...', RCB पेसर का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान, आलोचकों को दिया करारा जवाब!
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने RCB के खिलाफ 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ इस पारी में कुल 26 रन बटोरे. अब भुवनेश्वर ने वैभव के प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने RCB के गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया. उन्होंने गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली. वैभव ने भारत के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का हाल बेहाल कर दिया और उन्हें कुल 26 रन जड़े. अब वैभव की इस पारी पर भुवनेश्वर कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सूर्यवंशी के सभी आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया.
वैभव ने RCB के गेंदबाजों का किया बुरा हाल
2 / 6राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने RCB के खिलाफ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वो इसके बाद भी नहीं रुके और बड़े-बड़े शॉट लगाए. उन्होंने 26 गेंदों में 300 के स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए. उन्होंने कुल 8 चौके और 7 छक्के जड़े.
वैभव सूर्यवंशी ने भुवनेश्वर के खिलाफ मचाया कोहराम
3 / 615 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 26 रन जड़े. उन्होंने भुवनेश्वर के पहले ओवर में दो चौके लगाए. भुवनेश्वर ने पारी का 5वां ओवर फेंका, जिसमें वैभव ने उन्हें कुल 17 रन जड़े, जिसमें दो छक्के और एक चौका शामिल था.
भुवनेश्वर ने की वैभव की तारीफ
4 / 6मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भुवनेश्वर कुमार ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'यह टी20 मैच है. वो काफी जवान हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. वो समझदारी से बल्लेबाजी कर रहे हैं. 15 साल का खिलाड़ी ऐसी बल्लेबाजी कर रहा है, तो यह बड़ी बात है. हमारे पास प्लान थे लेकिन हमने कैच छोड़ा.'
वैभव के आलोचकों को दिया जवाब
5 / 6कई लोग वैभव सूर्यवंशी को एक स्लॉगर कहते हैं. भुवनेश्वर ने उन सभी को जवाब दिया और कहा, 'वैभव सूर्यवंशी ने अच्छे-अच्छे शॉट्स लगाए. वो जिस तरह से शॉट्स लगा रहे हैं, वो शानदार बात है. वो सिर्फ स्लॉगिंग (बल्ला घुमाना) नहीं करते हैं. वो सही तरह से शॉट्स लगा रहे थे. 15 साल का यह खिलाड़ी काफी समझदारी से खेलता है. इसी वजह से हमें उन्हें बल्लेबाजी का श्रेय देना चाहिए. वैभव को पूरा श्रेय मिलना चाहिए.'
वैभव सूर्यवंशी के पास है ऑरेंज कैप
6 / 6वैभव सूर्यवंशी अभी IPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 4 मैचों में 50 के शानदार औसत से कुल 200 रन बनाए हैं. उन्होंने CSK और RCB के खिलाफ अर्धशतक लगाए हैं.