IPL 2026: KKR फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, टीम से जुड़ा 'बेबी मलिंगा', अब बदलेगा कोलकाता की बुरी किस्मत!

Matheesha Pathirana Joins KKR: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम काफी संघर्ष करती हुई नजर आ रही है. अब उनकी किस्मत बदलने के लिए टीम में 'बेबी मलिंगा' की एंट्री हो गई है.

KKR Matheesha Pathirana
1 / 6

Matheesha Pathirana Joins KKR: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत अब तक खराब रही है. उन्हें टूर्नामेंट में एक भी जीत नहीं मिली है और वो 5 मैच हार चुके हैं. KKR के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है लेकिन अब उनकी बुरी किस्मत बदलने के लिए श्रीलंका का स्टार तेज गेंदबाज जुड़ गया है. अपने अनोखे एक्शन के कारण बेबी मलिंगा कहे जाने वाले मथीशा पथिराना KKR की टीम से जुड़ गए हैं. उन्होंने वीडियो डालकर फैंस को खुशखबरी दी.

विज्ञापन

KKR की टीम से जुड़े मथीशा पथिराना

KKR की टीम से जुड़े मथीशा पथिराना2 / 6

चोटिल होने के कारण मथीशा पथिराना शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाए थे. श्रीलंका क्रिकेट से NoC मिलने के बाद पथिराना भारत आ गए और KKR की टीम से जुड़ गए. कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट करते हुए श्रीलंका के इस घातक गेंदबाज के टीम से जुड़ने की खबर दी.

विज्ञापन

मथीशा पथिराना का हुआ शानदार स्वागत

मथीशा पथिराना का हुआ शानदार स्वागत3 / 6

मथीशा पथिराना का कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप में शानदार तरीके से स्वागत हुआ. होटल मैनेजमेंट ने श्रीलंकाई गेंदबाज को सम्मान दिया और फिर पथिराना ने KKR के एक हेलमेट पर अपनी साइन की. उन्होंने इसके बाद फोटोशूट भी कराया.

पथिराना को क्यों कहा जाता है 'बेबी मलिंगा'?

पथिराना को क्यों कहा जाता है 'बेबी मलिंगा'?4 / 6

श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा अपनी यॉर्कर्स के लिए जाने जाते थे. उनका राउंड आर्म एक्शन भी काफी अनोखा था. मथीशा पथिराना का एक्शन भी मलिंगा की तरह है. पथिराना भी मलिंगा की तरह सटीक यॉर्कर और स्लोअर बॉल में महारथ रखते हैं. इसी वजह से उन्हें बेबी मलिंगा कहा जाता है.

विज्ञापन

KKR ने 18 करोड़ में खरीदा था

KKR ने 18 करोड़ में खरीदा था5 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के ऑक्शन में मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्हें एक धाकड़ विदेशी तेज गेंदबाज की जरूरत थी और पथिराना से अच्छा कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा था. हालांकि, पथिराना शुरुआती 6 मैच मिस कर गए.

KKR की किस्मत बदलेंगे पथिराना?

KKR की किस्मत बदलेंगे पथिराना?6 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 में अब तक 6 मैचों में हिस्सा लिया है, जिनमें से 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. उनका एक मुकाबला नो रिजल्ट में खत्म हुआ था. KKR की कमजोरी गेंदबाजी रही है और पथिराना के आने से उनकी टीम मजबूत नजर आ रही है. देखना होगा कि वो KKR की किस्मत पलटते हैं, या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन