6,6,6,6,6... एडेन मार्करम के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, LSG के लिए ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
Aiden Markram: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मिलकर LSG के ऑलराउंडर एडेन मार्करम की धज्जियां उड़ा दीं. मार्करम के इस ओवर में कुल 5 छक्के लगे और उन्होंने कुल 32 खर्च किए. इसी के साथ मार्करम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.

Aiden Markram Unwanted Record: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाजों प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. प्रियांश और कोलोनी ने मिलकर एडेन मार्करम के ओवर में ऐसा तहलका मचाया कि उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. मार्करम अब LSG की ओर से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. आइए जानते हैं LSG के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में.
1. एडेन मार्करम
2 / 6साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर एडेन मार्करम के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला किसी बुरे सपने जैसा रहा, जहां उनकी खूब कुटाई हुई. पारी के 13वें ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मिलकर मार्करम की धज्जियां उड़ा दीं. इस ओवर में कुल 5 छक्के लगे, जिसमें कोनोली लगातार 3 छक्के जड़े, जबकि प्रियांश ने आखिरी दो गेंदों पर छक्का लगाया. मार्करम ने इस ओवर में एक वाइड के साथ कुल 32 रन लुटा दिए. इसी के साथ यह IPL के इतिहास में किसी LSG गेंदबाज द्वारा अब तक का सबसे महंगा ओवर बन गया.
2. रवि बिश्नोई
3 / 6इससे पहले यह रिकॉर्ड लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के नाम था. 2022 के सीजन में LSG के लिए खेलते हुए बिश्नोई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में एक ओवर में 27 रन लुटाए थे. RCB के बल्लेबाजों ने बिश्नोई की जमकर धुनाई करते हुए उनकी फिरकी को पूरी तरह नाकाम कर दिया था.
3. आवेश खान
4 / 6LSG के तेज गेंदबाज आवेश खान भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं. साल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ ही आवेश खान ने एक ओवर में 26 रन लुटाए थे. पंजाब के बल्लेबाजों ने आवेश की शॉर्ट गेंदों का जमकर फायदा उठाया था और गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया.
4. रवि बिश्नोई
5 / 6रवि बिश्नोई इस अनचाहे लिस्ट में दो बार शामिल होने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं. 2025 के सीजन में बिश्नोई एक बार फिर LSG के लिए काफी महंगे साबित हुए और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एक ओवर में 26 रन खर्च किए थे.
5. जेसन होल्डर
6 / 6वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर जेसन होल्डर भी एक मैच में LSG के लिए खेलते हुए काफी महंगे साबित हुए थे. 2022 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होल्डर ने एक ओवर में 25 रन लुटाए थे.