CSK vs DC मैच में इन 5 खिलाड़ियों की भिंड़त तय करेगी मैच का नतीजा! बेहद रोमांचक होगी जंग
IPL 2026, CSK vs DC: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार (11 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. इससे पहले यहां जानिए दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ियों के बीच होने वाले भिड़ंत के बारे में, जो मैच की दिशा तय कर सकती है.

5 Key Battles in CSK vs DC Match: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच शनिवार (11 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 IST बजे से खेला जाएगा. CSK की टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है और लगातार 3 मैचों में हार झेलनी पड़ी है. वहीं, DC को अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 1 रन से करीबी हार झेलनी पड़ी थी. आइए एक नजर डालते हैं इस मैच में होने वाले 5 खिलाड़ियों भिड़ंत पर जो गेम की दिशा तय कर सकती है.
1. केएल राहुल vs खलील अहमद
2 / 6दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं और पावरप्ले में ये भिड़ंत मैच की दिशा तय कर सकती है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने राहुल को ज्यादा खुलकर खेलने नहीं दिया है. हालांकि, खलील ने 7 मुकाबलों में राहुल को सिर्फ एक बार आउट किया है, लेकिन सिर्फ 51 रन दिए हैं, जिससे ये टक्कर काफी दिलचस्प हो जाती है.
2. संजू सैमसन vs अक्षर पटेल
3 / 6CSK के ओपनर संजू सैमसन अब तक इस सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए हैं और पिछले तीन मैचों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स सैमसन को जल्द ही आउट कर सीएसके पर दबाव बनाना. अक्षर पटेल के खिलाफ संजू का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. अक्षर ने उन्हें 63 गेंदों में सिर्फ 70 रन बनाने दिए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 111.11 रहा है और उन्होंने दो बार उन्हें आउट किया है.
3. ऋतुराज गायकवाड़ vs लुंगी एनगिडी
4 / 6ऋतुराज गायकवाड़ और लुंगी एनगिडी दोनों पूर्व साथी खिलाड़ी हैं और दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं. एनगिडी ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और CSK के कप्तान के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं. एनगिडी ने दोनों मुकाबलों में गायकवाड़ को दो बार आउट किया है और सिर्फ 10 रन दिए हैं. ऐसे में इन पूर्व साथी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प होगा.
4. शिवम दुबे vs कुलदीप यादव
5 / 6CSK का मिडिल ऑर्डर काफी हद तक शिवम दुबे पर निर्भर करता है, जो स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में DC के स्पिनर कुलदीप यादव के साथ उनकी भिड़ंत काफी दिलचस्प रहने वाली है. हालांकि, कुलदीप अभी तक IPL में दुबे को आउट नहीं कर पाए हैं, लेकिन उन्होंने उन्हें खुलकर रन बनाने का मौका भी ज्यादा नहीं दिया है. दुबे ने कुलदीप के खिलाफ अब तक सिर्फ 7 गेंदों में 5 रन ही बनाए हैं, जो इस मुकाबले को और भी रोमांचक बना देता है.
5. समीर रिजवी vs नूर अहमद
6 / 6DC के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में हैं और पिछले 3 मैचों में 161.62 के स्ट्राइक रेट से 170 रन ठोक चुके हैं. रिजवी अपनी स्पिन के खिलाफ बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं. रिजवी की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने नूर अहमद की कलाई स्पिन की असली परीक्षा होगी. हालांकि, ये दोनों की यह पहली टक्कर होगी.