IPL 2026: मैदान में उतरने से पहले ही चोटिल हुए CSK के ये 5 स्टार खिलाड़ी, एमएस धोनी की खलेगी सबसे ज्यादा कमी!

CSK Players Who Got Injured: चेन्नई सुपर किंग्स की IPL 2026 में अब तक शुरुआत नहीं हुई है. मैदान पर उतरने से पहले ही उनके 5 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जिसमें एमएस धोनी जैसे दिग्गज का नाम भी शामिल है.

MS Dhoni Dewald Brevis
1 / 6

CSK Players Who Got Injured: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो गई है. इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को गुवाहाटी में होगा. अभी CSK की टीम मैदान पर उतरी ही नहीं है और उससे पहले ही कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं. ज्यादातर स्टार खिलाड़ी शुरुआती मैचों से बाहर हैं, वहीं एक का पूरे टूर्नामेंट से पत्ता कट चुका है.

विज्ञापन

एमएस धोनी

एमएस धोनी2 / 6

CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 से पहले चोटिल हो गए. पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण धोनी खेलने के लिए फिट नहीं हैं. बताया जा रहा है कि वो दो हफ्तों तक बाहर रहेंगे. धोनी लगभग 4-6 मैच नहीं खेल पाएंगे. यह CSK टीम और फैंस के लिए तगड़ा झटका है.

विज्ञापन

डेवाल्ड ब्रेविस

डेवाल्ड ब्रेविस3 / 6

डेवाल्ड ब्रेविस CSK के सबसे अहम मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने पिछले सीजन में इस टीम के लिए धमाल मचाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेविस साइड स्ट्रेन के कारण शुरुआती 2-3 मैचों से बाहर हो चुके हैं. धोनी के अलावा ब्रेविस का बाहर होना भी CSK के लिए शुरुआत में बड़ा झटका है

मैट शॉर्ट

मैट शॉर्ट4 / 6

मैट शॉर्ट को CSK ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, वो IPL 2026 के शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. शॉर्ट को अंगूठे में चोट आई है और इसी कारण अभी वो खेलने के लिए फिट नहीं हैं. ब्रेविस की गैरमौजूदगी में उन्हें मौका मिल सकता था, लेकिन वो भी चोटिल हैं.

विज्ञापन

नाथन एलिस

नाथन एलिस5 / 6

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस CSK के गेंदबाजी आक्रमण को लीड करने वाले थे. टूर्नामेंट से ठीक पहले एलिस को हैमस्ट्रिंग में चोट आई और इसी कारण वो IPL 2026 से पूरी तरह बाहर हो गए. उनकी कमी जरूर CSK को खलने वाली है.

स्पेंसर जॉनसन

स्पेंसर जॉनसन6 / 6

CSK ने नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के रूप में स्पेंसर जॉनसन को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. जॉनसन लगभग एक साल से क्रिकेट नहीं खेले हैं. बताया जा रहा है कि वो शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. वो 21-23 अप्रैल के बीच CSK टीम से जुड़ सकते हैं और फिर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन