CSK की टीम में ये 5 गेंदबाज बन सकते हैं खलील अहमद की रिप्लेसमेंट, रोहित के खास की होगी एंट्री

Khaleel Ahmed: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बैक टू बैक 2 मुकाबले जीतकर फ्रेंचाइजी लय में आने की कोशिश कर रही थी कि टीम के स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद को इंजरी हो गई है. जिसके कारण ही वो अब आईपीएल 2026 से बाहर हो सकते हैं.

Khaleel Ahmed
1 / 6
Khaleel Ahmed

Khaleel Ahmed: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में सीएसके के तेज गेंदबाज खलील अहमद इंजरी के कारण बीच मैच में मैदान से बाहर चले गए थे. अब स्कैन के बाद पता चला है कि उनकी दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में गंभीर चोट आई है. जिसके कारण ही वो 10 से 12 हफ्तों के लिए क्रिकेट से दूर हो सकते हैं. ऐसे में वो आईपीएल 2026 से भी बाहर हो गए हैं. सीएसके की टीम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में है.

विज्ञापन

सिमरजीत सिंह

सिमरजीत सिंह 2 / 6

तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले भी खेला है. ऐसे में वो उन्हें दोबारा अपनी टीम का हिस्सा बन सकते हैं. सिमरजीत सिंह के नाम 14 आईपीएल मैचों में 11 विकेट दर्ज हैं. 

विज्ञापन

आकाश माधवाल

आकाश माधवाल3 / 6

मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके आकाश माधवाल फिलहाल रेस में आगे चल रहे हैं. माधवाल ने अब तक आईपीएल में 17 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 23 विकेट अपने नाम किया है. माधवाल डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकते हैं. 

चेतन सकारिया

चेतन सकारिया4 / 6

आईपीएल में 3 टीमों के लिए खेल चुके चेतन सकारिया का विकल्प भी सीएसके के लिए है. सकारिया ने आईपीएल में अब तक 20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 20 विकेट अपने नाम किए हैं. सकारिया भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं.

विज्ञापन

राजवर्धन हंगरगेकर

राजवर्धन हंगरगेकर   5 / 6

सीएसके की टीम के लिए राजवर्धन हंगरगेकर पहले खेल चुके हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी इस तेज गेंदबाज को दोबारा खरीद सकती है. हंगरगेकर ने आईपीएल में 2 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किया है.

राज लिंबानी

राज लिंबानी 6 / 6

उभरते हुए तेज गेंदबाज राज लिंबानी को भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने साथ जोड़ सकती है. इस खिलाड़ी को अभी तक आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है. लिंबानी ने 11 टी-20 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन