IPL 2026: SRH के खिलाफ नहीं खेलेंगे KKR के ये 5 बड़े खिलाड़ी! प्लेइंग 11 से रहना पड़ सकता है बाहर

Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है. इस मैच में KKR के कुछ खिलाड़ियों को शायद खेलने का मौका नहीं मिलेगा. आइए संभावित प्लेइंग 11 पर भी नजर डालते हैं.

KKR Tim Siefert
1 / 7

Kolkata Knight Riders: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 मार्च को उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब उनका अगला मैच 2 अप्रैल 2026 यानी आज शाम को होने वाला है. KKR जीत के इरादे से उतरेगी. सभी के मन में सवाल है कि हार के बाद क्या KKR अपने टीम कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव करेगी. आइए KKR की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं और ये भी जानते हैं कि किन-किन खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

टिम सीफर्ट

टिम सीफर्ट2 / 7

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचाने वाले टिम सीफर्ट को KKR ने अपनी शुरुआती प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी. अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ओपनिंग करते हुए नजर आए. फिन ने 37 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. ऐसे में उन्हें SRH के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा. सीफर्ट को फिर बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

मनीष पांडे

मनीष पांडे3 / 7

मनीष पांडे काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्होंने KKR के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स के मिडल ऑर्डर में उनके लिए जगह नहीं है. कैमरून ग्रीन नंबर 3 और अंगकृष रघुवंशी नंबर 4 पर खेल रहे हैं. ऐसे में मनीष पांडे को जगह नहीं मिलेगी.

रोवमन पॉवेल

रोवमन पॉवेल4 / 7

KKR के पास हमेशा से आंद्रे रसेल रहे थे, इसी वजह से उन्हें कभी किसी अन्य फिनिशर की कमी नहीं खली. MI के खिलाफ KKR अंतिम ओवरों को बड़ा नहीं बना पाई. रोवमन पॉवेल को उस मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि, विदेशी स्लॉट के कारण उन्हें अपने मौके का थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

उमरान मालिक

उमरान मालिक5 / 7

उमरान मालिक से पहले कार्तिक त्यागी को IPL 2026 में खेलने का मौका मिल गया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ त्यागी ने ठीकठाक प्रदर्शन किया था. लग रहा है कि कार्तिक त्यागी ही खेलेंगे और उमरान को मौके का इंतजार करना पड़ेगा.

माथीशा पथिराना

माथीशा पथिराना6 / 7

माथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में KKR ने खरीदा था लेकिन अब तक वो टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. पथिराना KKR की गेंदबाजी मजबूत कर सकते हैं लेकिन अभी वो स्क्वाड में शामिल नहीं हुए हैं. ऐसे में ब्लेसिंग मुजाराबानी ही खेल सकते हैं.

विज्ञापन

KKR की संभावित प्लेइंग 11

KKR की संभावित प्लेइंग 117 / 7

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (c), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजाराबानी (इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक त्यागी)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन