IPL 2026 में सबसे धीमी बल्लेबाजी करने वाले 5 स्टार खिलाड़ी, लिस्ट में 2 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल

IPL 2026: आईपीएल में आज के समय बहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिलती है. बल्लेबाज लगभग हर गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलने का प्रयास करते हैं. ऐसे समय में कुछ ऐसे भी बल्लेबाज नजर आ रहे हैं, जिन्होंने धीमी बल्लेबाजी करके अपनी ही टीम को परेशान कर दिया है.

ajinkya rahane and ruturaj gaikwad
1 / 6
ajinkya rahane and ruturaj gaikwad

IPL 2026: आईपीएल 2026 में जहां कुछ बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं, तो वहीं कुछ स्टार बल्लेबाज बहुत ज्यादा निराश कर रहे हैं. आज हम आपको उन 5 स्टार बल्लेबाजों के बारे बताएंगे, जिन्होंने बहुत ही धीमी बल्लेबाजी करके अपनी टीम को निराश किया है. हालांकि इस लिस्ट में उन्हीं 5 बल्लेबाजों को रखा गया है, जिन्होंने कम से कम 100 बॉल इस सीजन में खेली है.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ टॉप पर नजर आ रहे हैं. गायकवाड़ ने 30.60 की औसत से 12 मैचों में 306 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 124.90 का रहा है.

विज्ञापन

ट्रिस्टन स्टब्स

ट्रिस्टन स्टब्स 3 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स दूसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं. स्टब्स ने 38.71 की अच्छी औसत से 271 रन बनाए हैं. स्टब्स ने हालांकि इस दौरान सिर्फ 129.67 की स्ट्राइक रेट से खेला है. जोकि फिनिशर के रूप में बहुत ही खराब है.

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे 4 / 6

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम भी लिस्ट में शामिल है. रहाणे ने सिर्फ 22.82 की औसत से 251 रन ही जोड़े हैं. कप्तान रहाणे का स्ट्राइक रेट भी इस दौरान 130.73 का ही रहा है. रहाणे पावरप्ले का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं.

विज्ञापन

निकोलस पूरन

निकोलस पूरन 5 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम भी शामिल है. आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर पहचान बनाने वाले निकोलस पूरन ने 19.64 की खराब औसत से 216 रन बनाए हैं. वहीं उनका स्ट्राइक रेट 130.91 का ही रहा है.

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 6 / 6

राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी धीमी बल्लेबाजी की है. रवींद्र जडेजा ने 47.50 की औसत से 190 रन जोड़े हैं. हालांकि उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 133.80 का ही रहा है. जडेजा भी फिनिशर के रोल में ही नजर आते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन