IPL 2026: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, तो इन 4 खिलाड़ियों में से किसी को मिल सकता है मौका
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह के लिए IPL 2026 अच्छा नहीं जा रहा है. उन्होंने चार मैच खेले हैं और अब तक एक भी विकेट नहीं झटका है. बुमराह को इसी वजह से थोड़ा आराम दिया जाना चाहिए. इसके बाद वो फ्रेश मूड से खेलेंगे, तो शायद चीजें बेहतर हों. आइए जानते हैं कि अगर बुमराह नहीं खेले, तो कौन MI की टीम में उनकी जगह ले सकता है.

Jasprit Bumrah: IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक साबित हुआ है. उन्होंने चार मैच खेले हैं और एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं. वो मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं और इस सीजन उनकी इकोनॉमी बढ़िया रही है. हालांकि, विकेट के मामले में उनका लक खराब रहा है. टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद जसप्रीत बुमराह IPL खेलने आ गए. ऐसा लग रहा है, जैसे बुमराह थके हुए हैं और उन्हें आराम की जरूरत है. मुंबई इंडियंस का स्क्वाड काफी मजबूत है और अगर बुमराह किसी दिन आराम करते हैं, तो उनकी जगह लेने के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या के पास कई विकल्प हैं. आइए जानते हैं कि बुमराह के नहीं खेलने की स्थिति में किसे मौका मिल सकता है.
दीपक चाहर
2 / 6दीपक चाहर ने IPL 2026 में अब तक दो मैच खेले हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक विकेट भी झटका था. दीपक पिछला मैच नहीं खेले थे. अगर जसप्रीत बुमराह किसी कारण बाहर होते हैं, तो दीपक चाहर की टीम में एंट्री हो सकती है. वो शुरुआती ओवरों में MI के विकेट नहीं झटक पाने की समस्या को दूर कर सकते हैं.
अश्विनी कुमार
3 / 6मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार का प्रदर्शन पिछले साल काफी अच्छा रहा था. हालांकि, IPL 2026 में अब तक उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. अश्विनी कुमार डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकते हैं. ऐसे में उन्हें टीम में लाया जा सकता है.
कॉर्बिन बॉश
4 / 6कॉर्बिन बॉश ने साउथ अफ्रीका के लिए पिछले एक साल में धमाल मचाया है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी एक विकेट झटका था. हालांकि, उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. अगर बुमराह नहीं खेलते हैं, तो एक विदेशी खिलाड़ी को बाहर करके कॉर्बिन को जगह दी जा सकती है.
मोहम्मद इजहार
5 / 6लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज मोहम्मद इजहार ने नेट्स में काफी प्रभावित किया है. मुंबई इंडियंस हमेशा से युवा खिलाड़ियों को मौका देती आई है. अगर जसप्रीत बुमराह नहीं खेले, तो वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में इजहार को लाया जा सकता है.
MI का पूरा स्क्वाड
6 / 6हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज अंगद बावा, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद इजहार, अल्लाह गजनफर.