IPL 2026: MI के खिलाफ बाहर बैठेंगे KKR के ये 4 खिलाड़ी! देखिए कोलकाता की संभावित प्लेइंग 11

KKR Possible Playing 11 vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मैच होने जा रहा है. इस बड़े मुकाबले में KKR की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें हैं. आइए जानते हैं कि टीम कैसी हो सकती है.

KKR Playing 11
1 / 6

KKR Possible Playing 11 vs MI: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. हर्षित राणा और माथीशा पथिराना चोटिल होने के कारण मैच नहीं खेल पाएंगे, वहीं रोवमन पॉवेल और टिम सीफर्ट जैसे खिलाड़ियों को सीमित विदेशी स्लॉट्स होने के कारण मौका नहीं मिल पाएगा. KKR के टीम कॉम्बिनेशन पर इसी कारण सस्पेंस बना हुआ है. आइए जानते हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

विज्ञापन

कौन करेगा ओपनिंग?

कौन करेगा ओपनिंग?2 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास फिन एलन और टिम सीफर्ट के रूप में दो तगड़े ओपनर हैं. हालांकि, अन्य स्लॉट्स को देखते हुए दोनों विदेशी ओपनर नहीं खेल पाएंगे. फिन एलन को पहले मौका मिल सकता है. वो कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ ओपनिंग कर सकते हैं.

विज्ञापन

KKR का मिडल ऑर्डर है मजबूत

KKR का मिडल ऑर्डर है मजबूत3 / 6

अंगकृश रघुवंशी नंबर 3 पर खेल सकते हैं, वहीं कैमरून ग्रीन को नंबर 4 पर खेलने का मौका मिल सकता है. रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह फिनिशर के तौर पर खेलेंगे.

KKR के पास हैं दो गेंदबाजी ऑलराउंडर

KKR के पास हैं दो गेंदबाजी ऑलराउंडर4 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सुनील नरेन के रूप में एक शानदार ऑलराउंडर है. इसके अलावा अनुकूल रॉय को भी खेलने का मौका मिल सकता है. घरेलू सीजन में अनुकूल का प्रदर्शन अच्छा रहा था, इसलिए उन्हें मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

कैसा होगा गेंदबाजी अटैक?

कैसा होगा गेंदबाजी अटैक?5 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स को हर्षित राणा और माथीशा पथिराना की इंजरी से बहुत नुकसान पहुंचा है. इन दोनों की गैरमौजूदगी में वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और ब्लेसिंग मुजाराबानी खेल सकते हैं.

KKR की संभावित प्लेइंग 11

KKR की संभावित प्लेइंग 116 / 6

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजाराबानी. (इम्पैक्ट प्लेयर: उमरान मलिक)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन