IPL में सबसे ज्यादा बार 60+ रन खाने वाले 4 गेंदबाज, लिस्ट में सबसे ज्यादा है पंजाब किंग्स के खिलाड़ी

SRH vs PBKS: टी-20 क्रिकेट की जब शुरुआत हुई थी, उस समय 4 ओवरों में 30 रन देना भी बुरा माना जाता है. हालांकि आज के समय में 40 रन देना भी अच्छा कहा जा रहा है. ऐसे समय में कुछ गेंदबाज एक से ज्यादा बार 60+ रन अपने 4 ओवर के स्पेल में लुटा चुके हैं.

Punjab Kings
1 / 6
Punjab Kings

SRH vs PBKS: क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजों ने खेलने का तरीका बदला है. जिसके कारण ही अब वो हर गेंद पर गेंदबाजों को दबाव में डालते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही अब कई बार गेंदबाज 50+ रन अपने स्पेल में लुटाते हुए नजर आते हैं. वहीं 4 गेंदबाज ऐसे भी हैं, जिन्होंने आईपीएल में 1 से ज्यादा बार 60+ रन रन अपने 4 ओवर के स्पेल में दिए हैं.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह2 / 6

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड नजर आ रहा है. पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने वाले अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में 3 बार 60+ रन अपने 4 ओवर के स्पेल में लुटाए हैं.

विज्ञापन

एनरिक नॉर्खिया

एनरिक नॉर्खिया 3 / 6

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया का नाम दूसरे नंबर पर नजर आ रहा है. अपनी स्पीड से डराने वाले एनरिक नॉर्खिया ने आईपीएल में 2 बार 60+ रन अपने 4 ओवर के स्पेल में दिए हैं.

विजयकुमार वैशाक

विजयकुमार वैशाक 4 / 6

उभरते हुए भारतीय तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. पंजाब किंग्स के लिए फिलहाल आईपीएल 2026 में खेल रहे विजयकुमार ने भी 2 बार 60+ रन अपने 4 ओवर के स्पेल में खर्च किए हैं.

विज्ञापन

मार्को यानसेन

मार्को यानसेन 5 / 6

स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन का नाम भी अब इस लिस्ट में शामिल हो चुका है. मार्को यानसेन भी मौजूदा समय में पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं. यानसेन ने भी 2 बार 60+ रन अपने 4 ओवर के स्पेल में लुटाए हैं. 

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स 6 / 6

इस लिस्ट में जो 4 गेंदबाज हैं, उनमें से 3 खिलाड़ी पंजाब किंग्स की टीम के लिए खेल रहे हैं. इसके अलावा ये तीनों ही खिलाड़ी मौजूदा समय में टीम की प्लेइंग 11 का भी हिस्सा नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही उनके ऊपर सवाल उठ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन