IPL 2026: RR के खिलाफ CSK के इन 3 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, 19 साल के युवा खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मिली जगह

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 3 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है. इस मैच की प्लेइंग 11 में एक ऐसे खिलाड़ी को को भी डेब्यू करने का मौका मिला है जो कि सिर्फ 19 साल का है.

jacket - 2026-03-30T193913.860
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. चेन्नई की टीम इस सीजन पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है. पहले मैच में टीम के लिए 3 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है. इन 3 खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी को टीम ने मिनी ऑक्शन में 14.20 करोड़ में खरीदा था.

विज्ञापन

धोनी के बिना उतरी CSK

धोनी के बिना उतरी CSK2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम काफी लंबे अरसे के बाद महेंद्र सिंह धोनी के बिना ही मैदान पर उतर रही है. उनका ना होना टीम के लिए बड़ा झटका है लेकिन चोट के चलते वो शुरुआती 6 मैचों से बाहर हैं. उनकी गैरमौजूदगी में युवाओं के पास छाप छोड़ने का मौका होगा. 

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन3 / 6

राजस्थान के खिलाफ संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया है. वो अब तक टूर्नामेंट में राजस्थान के लिए 11 मैच खेल चुके हैं लेकिन इस बार ट्रेड डील के तहत को सीएसके का हिस्सा बन चुके हैं. उनका हालिया फॉर्म भी कमाल का नजर आ रहा है. 

मैथ्यू शॉर्ट

मैथ्यू शॉर्ट4 / 6

आईपीएल 2026 को लेकर हुए मिनी ऑक्शन में मैथ्यू शॉर्ट ने सीएसके को 1.50 करोड़ में खरीदा था. ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर इससे पहले साल 2023 में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे और पहली बार चेन्नई के लिए खेलने उतर रहे हैं.

विज्ञापन

कार्तिक शर्मा

कार्तिक शर्मा5 / 6

राजस्थान के 19 साल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को इस बार मिनी ऑक्शन में सीएसके की टीम ने 14.20 करोड़ में खरीदा था. उनके ऊपर इस साल अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका होगा. वो आईपीएल में इस मैच से अपना डेब्यू कर रहे हैं.

CSK की प्लेइंग 11

CSK की प्लेइंग 116 / 6

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन