IPL 2026: LSG टीम में कौन लेगा चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह? 7 प्लेयर्स हैं सबसे बड़े दावेदार

Wanindu Hasaranga Possible Replacement In LSG : श्रीलंका के शानदार लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा इंजरी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. अब वो इस साल लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम से मैदान में नहीं उतर पाएंगे, और ये एलएसजी कैंप के लिए बड़ा झटका है.

Wanindu Hasaranga LSG 2
1 / 8

लखनऊ सुपरजायंट्स  के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने कहा है कि फ्रेंचाइजी श्रीलंका के स्पिनर का रिप्लेसमेंट तलाश कर रही है. आइए जानते हैं कि वो कौन से 7 फिरकी गेंदबाज हैं जो चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह ले सकते हैं.

विज्ञापन

ईश सोढ़ी

ईश सोढ़ी2 / 8

हसरंगा की तरह ही ईश सोढ़ी एक बेहतरीन लेग-स्पिनर हैं, जिनमें विकेट लेने की जबरदस्त क्षमता है. आईपीएल में उनका इकॉनमी रेट भी बेहतरीन है, जो उन्हें एक सटीक विकल्प बनाता है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 8 मुकाबलों में 6.70 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट हासिल किए हैं. T20I की बात करें तो उन्होंने 140 मुकाबलों में 8.15 की इकॉनमी रेट से 162 विकेट अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

तबरेज शम्सी

तबरेज शम्सी 3 / 8

दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी एक लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर हैं जो अपनी गेंदबाजी में वेराइटी ला सकते हैं. हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग में उनके आंकड़े कमज़ोर रहे हैं, लेकिन इंटरनेशल लेवल पर उनके दबदबे के कारण उन्हें एक बेहतरीन विकल्प माना जा सकता है. उन्होंने आईपीएल के 5 मैंचों में 9.05 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट हासिल किए हैं, वहीं टी20 इंटरनेशनल में 70 मैचों में 7.39 की इकॉनमी रेट से 89 विकेट लिए हैं.

आदिल रशीद

आदिल रशीद 4 / 8

इंग्लैंड के आदिल रशीद बेहतरीन कंट्रोल और वेरिएशन वाले वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं, इस बात को उन्होंने कई आईसीसी टूर्नामेंट्स में साबित भी किया है. उन्होंने 145 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 7.48 की इकॉनमी रेट से 163 विकेट हासिल किए हैं. हांलांकि आईपीएल में उन्होंने सिर्फ 3 मैच खेलकर 2 विकेट ही हासिल किए हैं.

विज्ञापन

मुजीब उर रहमान

मुजीब उर रहमान 5 / 8

अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान लेग-स्पिनर नहीं हैं, लेकिन उनकी मिस्ट्री स्पिन और पावरप्ले में उनका प्रभाव उन्हें एक रणनीतिक विकल्प बनाता है. उन्होंने आईपीएल के 20 मैचों में 8.34 की इकॉनमी रेट से 20 विकेट हासिल किए हैं. T20I की बात करें तो उन्होंने 65 मुकाबलों में 6.51 की इकॉनमी रेट से 87 विकेट अपने नाम किए हैं.

माइकल ब्रेसवेल

माइकल ब्रेसवेल 6 / 8

न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल लखनऊ सुपरजायंट्स को एक ऑलराउंड ऑप्शन दे सकते हैं, वो पार्ट-टाइम स्पिन के साथ-साथ वानिंदु हसरंगा की बल्लेबाज़ी की कमी को भी पूरा कर सकते हैं. इसलिए एलएसजी कैंप उनको लेकर विचार बना सकता है.

विज्ञापन

कर्ण शर्मा

कर्ण शर्मा 7 / 8

भारत के कर्णा शर्मा एक अनुभवी लेग स्पिनर हैं, अगर वो लखनऊ सुपरजायंट्स की प्लेइंग 11 में खेलेंगे तो टीम में एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट बचा रहेगा. आईपीएल की बात करें तो उन्होंने इस टूर्नामेंट के 90 मुकाबलों में 8.38 की इकॉनमी रेट से 83 विकेट खेले हैं, हालांकि उन्होंने इंटरनेशनल एक्सपीरिएंस काफी कम है.

मुरुगन अश्विन

मुरुगन अश्विन 8 / 8

मुरुगन अश्विन लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए एक भरोसेमंद भारतीय विकल्प, आइडियल बैकअप या रोटेशन स्पिनर साबित हो सकते हैं. आईपीएल में उन्होंने 44 मैच खेलकर 8.01 की इकॉनमी रेट से 35 विकेट हासिल कर चुके हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी टीम की तरफ से खेलने का तजुर्बा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन