ICC Annual Rankings में फिर लहराया भारत का परचम, पाकिस्तान को भारी नुकसान

भारतीय टीम ने आईसीसी की सालाना वनडे और टी-20 रैंकिंग में झंडा गाड़ा है. पूरी दुनिया भारत की प्रशंसा कर रही है. हालांकि टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया.

Cricket News - 2026-05-11T174323.427
1 / 6

भारतीय टीम की इन दिनों दुनिया में तारीफ हो रही है. अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया ने अपना डंका दुनिया में बजवाया है. आईसीसी की सलाना टीम रैंकिंग में टीम इंडिया ने वनडे और टी-20 में अपनी बादशाहत को बरकरार रखा. हालांकि टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया ने तीसरा स्थान हासिल किया. इसके अलावा पाकिस्तान को भी भारी नुकसान हुआ है. आईसीसी ने सलाना रैंकिंग जारी की है.  

विज्ञापन

भारतीय टीम का जलवा बरकरार

भारतीय टीम का जलवा बरकरार2 / 6

आईसीसी द्वारा जारी सालाना रैंकिंग में भारतीय टीम ने वनडे और टी-20 में अपनी बादशाहत कायम रखी है. इस साल भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 पर कब्जा जमाया था और लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बनी थी.

विज्ञापन

टी-20 में भी मारी बाजी

टी-20 में भी मारी बाजी3 / 6

भारतीय टीम टी-20 की सलाना रैकिंग में 275 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले नंबर पर है. टी-20 की सालाना रैंकिंग में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड 262 रेटिंग पॉइंट के साथ बनी हुई है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 258 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर कायम है.

वनडे में भी बादशाहत कायम

वनडे में भी बादशाहत कायम4 / 6

वनडे सालाना रैंकिंग में भारतीय टीम 118 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले स्थान पर है, जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है, जिसके पास 113 पॉइंट हैं. भारत न्यूजीलैंड से 5 पॉइंट आगे है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया 109 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

विज्ञापन

पाकिस्तान को हुआ नुकसान

पाकिस्तान को हुआ नुकसान5 / 6

इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पछाड़ते हुए सलाना वनडे रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल किया. पाकिस्तान अब पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. उसे झटका लगा है.

टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर6 / 6

हालांकि सालाना टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार है. वह 131 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले नंबर पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 119 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर तो वहीं भारत 104 रेटिंग पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है. भारतीय टीम को इस साल टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन