T20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 6 भारतीय बल्लेबाज, इस नंबर पर पहुंचे संजू सैमसन

T20 Format: टी-20 क्रिकेट में अर्धशतक बनाना बड़ी उपलब्धि कही जाती है. ऐसे में शतक बनाना बड़ी बात होती है. टी-20 फॉर्मेट में बहुत ही कम शतक बनते हैं. बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने का कम मौका मिलता है. हालांकि उसके बाद भी कुछ बल्लेबाजों ने ये कारनामा बहुत बार किया है.

Sanju Samson IPL 2026
1 / 7
Sanju Samson IPL 2026

T20 Format: टीम इंडिया के खिलाड़ी अब टी-20 फॉर्मेट के एक्सपर्ट बनते जा रहे हैं. जिसके कारण ही वो इस फॉर्मेट में रनों की बारिश करते हैं. टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों ने टी-20 फॉर्मेट में कई शतक बनाए हैं. आज हम आपको टी-20 में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले 6 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे. इस लिस्ट में अब संजू सैमसन की भी एंट्री हो गई है.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली2 / 7

सुपरस्टार विराट कोहली का भी टी-20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. किंग कोहली ने अब तक 417 टी-20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 42.06 की औसत से 13672 रन बनाए हैं. कोहली ने टी-20 में 9 शानदार शतक जड़े हैं. 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 3 / 7

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने छोटे से करियर में कमाल का प्रदर्शन किया है. अभिषेक ने अब तक 185 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 32.54 की औसत से 5370 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक भी जड़े हैं.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 4 / 7

दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का भी टी-20 में रिकॉर्ड अच्छा है. हिटमैन ने अब तक 466 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 30.91 की औसत से 12366 रन बनाए हैं. रोहित ने क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में 8 शतक जड़े हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल5 / 7

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. राहुल ने 243 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 42.43 की औसत से 8236 रन बनाए हैं. इस दौरान राहुल ने भी 7 शतक टी-20 फॉर्मेट में जड़े हैं.

संजू सैमसन

संजू सैमसन 6 / 7

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. संजू सैमसन ने 334 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 30.59 की औसत से 8537 रन बनाए हैं. सैमसन ने टी-20 फॉर्मेट में 7 शानदार शतक जड़े हैं.

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन 7 / 7

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी-20 में 233 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 30.81 की औसत से 6441 रन बनाए हैं. इस दौरान किशन ने टी-20 फॉर्मेट में 7 शानदार शतक जड़े हैं. इसके अलावा उन्होंने 36 अर्धशतक जड़े हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन