IND vs ENG: क्या बारिश के कारण रद्द हो जाएगा चौथा टी-20 मैच? जानें कैसा रहेगा ब्रिस्टल के मौसम का मिजाज

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मैच 9 जुलाई को खेला जाना है. मैच वाले दिन मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है. आइए एक नजर डालते हैं मौसम के मिजाज पर. इससे पहले बारिश की वजह से पहला मैच रद्द हो चुका है.

Cricket News - 2026-07-08T174116.665
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचो की टी-20 सीरीज का चौथा मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से पीछे है. पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था, जबकि दूसरे और तीसरे मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है. चौथे टी-20 मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं. Image Source: X

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

कैसा रहेगा मौसम?2 / 6

चौथे टी-20 मैच में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने सामने 9 जुलाई को होंगी. मौसम विभाग की मानें तो 9 जुलाई को तापमान औसतन 32 डिग्री रहने वाला है. बारिश होने के आसार 10 प्रतिशत हैं. नमी 39 फीसदी रहेगी, जबकि हवा 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. मैच वाले दिन मौसम खुला रहेगा. ऐसे में बारिश होने की संभावना बेहद कम है. Image Source: X

विज्ञापन

पिच रिपोर्ट पर एक नजर

पिच रिपोर्ट पर एक नजर3 / 6

ब्रिस्टल की पिच बल्लेबाजों के लिए सपाट मानी जाती है. यहां पर बल्लेबाजी करना आसान है. गेंद बैट पर अच्छी तरह आती है. ऐसे में बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी रहते हैं. मैदान काफी छोटा है. ऐसे में बाउंड्री लगाना बल्लेबाजों के लिए आसान माना जाता है. Image Source: X

हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है

हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है4 / 6

बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों को भी पिच पर मदद मिलती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकती है. हालांकि गेंद जैसे-जैसे पुरानी होगी वैसे-वैसे बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होगी. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. यहां पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. Image Source: X

विज्ञापन

भारत का इस मैदान पर रिकॉर्ड

भारत का इस मैदान पर रिकॉर्ड5 / 6

ब्रिस्टल के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक एक ही टी-20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला है. 8 जुलाई साल 2018 को विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था. लेकिन श्रेयस अय्यर के लिए ये बड़ी चुनौती होने वाली है. क्योंकि अब तक उन्होंने भारतीय कप्तान के तौर पर एक भी मैच नहीं खेले हैं. Image Source: X

भारत की अनुमानित XI

भारत की अनुमानित XI6 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती. Image Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन