IND vs ENG: दूसरे ODI में बारिश की एंट्री होगी या नहीं? जानें मौसम का हाल

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है. क्या बारिश दूसरे वनडे के दौरान दखल देगी. आइए पढ़ते हैं मौसम की रिपोर्ट.

Cricket News - 2026-07-15T162802.827
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला गया था. भारत ने मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा. भारतीय टीम की नजरें अब दूसरे मुकाबले पर हैं. ऐसे में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

कैसा रहेगा मौसम?2 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला सोफिया गार्डन्स स्टेडियम कार्डिफ में खेला जाएगा. 16 जुलाई को यहां बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश मैच में दखल नहीं देगी. दिनभर धूप खिली रहेगी, तापमान 16 से 27 डिग्री तक रहेगा. हवा 16 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है, जबकि नमी 53 फीसदी रहेगी. Photo Source: X

विज्ञापन

बदल गया मैच का समय

बदल गया मैच का समय3 / 6

दूसरे वनडे मैच का समय भी बदल गया है. भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 5:30 बजे से देखा जाएगा, जबकि पहला मुकाबला 3:30 बजे शुरू हुआ था. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप पर होगी, जबकि लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. Photo Source: X

पिच रिपोर्ट पर एक नजर

पिच रिपोर्ट पर एक नजर4 / 6

सोफिया गार्डन्स की पिच संतुलित मानी जाती है. खेल आगे बढ़ने के बाद फिरकी गेंदबाजों को फायदा मिलता है. बल्लेबाज टिकने के बाद रनों की बारिश कर सकते हैं. इसके अलावा पिच धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. ये मुकाबला डे नाइट है. ऐसे में पिच का व्यवहार मौसम के हिसाब से बदलता भी रहता है. Photo Source: X

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 115 / 6

रोहित शर्मा, शुभमन गिल अथवा ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा. Photo Source: X

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 116 / 6

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ब्रायडन कार्स. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन