IND vs ENG: पहले वनडे में बारिश करेगी खेल खराब या पूरे ओवर का मिलेगा रोमांच? जानें मौसम का हाल

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा. आइए एक नजर मौसम के मिजाज पर डालते हैं.

Cricket News - 2026-07-13T164702.382
1 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज हारने के बाद अब भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह की भी वापसी होने जा रही है. हालांकि मैच वाले दिन मौसम का मिजाज कैसा रहेगा. आइए जानते हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

कैसा रहेगा मौसम?2 / 6

पहला वनडे मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. मौसम विभाग की मानें तो 14 जुलाई को बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत है. नमी 65 फीसदी रहने वाली है. इसके अलावा हवा 19 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. मैच वाले दिन धूप खिली रहेगी. Photo Source: X

विज्ञापन

पिच रिपोर्ट पर एक नजर

पिच रिपोर्ट पर एक नजर3 / 6

एजबेस्टन की पिच सख्त और हाइब्रिड सतह वाली है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. लेकिन गेंद जैसे जैसे पुरानी होती है बल्लेबाजों को फायदा मिलने लगता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर सकती है. ऐसे में इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. Photo Source: X

रोहित-विराट पर नजरें

रोहित-विराट पर नजरें4 / 6

भारतीय फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. विराट कोहली के लिए ये मुकाबला बेहद खास है. वह इस मैदान पर 300वीं वनडे पारी खेलने के लिए उतरेंगे. बता दें कि विराट सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 115 / 6

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार. Photo Source: X

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 116 / 6

विल जैक्स, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरन, जैकब बेथेल, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, गस एटकिंसन. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन