IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करके बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव को छोड़ दिया पीछे

IND vs ZIM: टीम इंडिया के लिए इंग्लिश दौरे पर वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया था. जहां पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया नहीं था. अब जिम्बाब्वे के दौरे पर सूर्यवंशी ने धमाकेदार कमबैक करके 3 पारियों में ही 2 अर्धशतक जड़ दिया है. इसी के साथ उन्होंने स्टार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.

vaibhav sooryavanshi
1 / 6
वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में बनाए थे 44 रन (Image: ANI)

IND vs ZIM: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा सबसे ज्यादा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उठाया. उन्होंने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करके बड़ा कारनामा किया है. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में कुल 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं. (Pic Credit: ANI)

विज्ञापन

15 साल की उम्र में सबसे ज्यादा अर्धशतक

15 साल की उम्र में सबसे ज्यादा अर्धशतक2 / 6

अब तक 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने 2 अर्धशतक जड़े हैं. वहीं नेपाल के कुशल मल्ला ने 16 साल का होने से पहले सिर्फ 1 अर्धशतक जड़ा था. वैभव ने इस मामले में अब इतिहास रच दिया है.  (Pic Credit: AI Generated)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने पूरे किए 100 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने पूरे किए 100 छक्के 3 / 6

उभरते हुए स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अब टी-20 फॉर्मेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. उन्होंने ये कारनामा सिर्फ 40 पारियों में किया था. आज तक किसी भी बल्लेबाज ने ये कारनामा 50 पारियों में भी नहीं किया था.  (Pic Credit: AI Generated)

एक साल में सबसे ज्यादा छक्के

एक साल में सबसे ज्यादा छक्के 4 / 6

साल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 86 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. हालांकि इस मामले में वो अभिषेक शर्मा से ही पीछे हैं. अभिषेक ने साल 2024 में 87 और 25 में 108 छक्के जड़े थे. हालांकि वैभव ने सूर्यकुमार यादव के 85 छक्कों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने ये कारनामा 2022 में किया था.  (Pic Credit: AI Generated)

विज्ञापन

वैभव ने जड़ा दूसरा अर्धशतक

वैभव ने जड़ा दूसरा अर्धशतक 5 / 6

बेबी बॉस के नाम से भी मशहूर वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा है. 15 साल की उम्र में एक ही सीरीज में 2 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम हो गया है. (Pic Credit: AI Generated)

हरारे में चौथा 50+ स्कोर

हरारे में चौथा 50+ स्कोर 6 / 6

जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ये वैभव सूर्यवंशी का ये चौथा 50+ स्कोर है. इसी मैदान पर उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान सेमीफाइनल और फाइनल में भी कमाल किया था. फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने शतक भी जड़ा था. (Pic Credit: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन