IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी, लिस्ट में मोहम्मद शमी भी
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज होने वाली है. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ किन भारतीय गेंदबाजों ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. आइए एक नजर टॉप-5 गेंदबाजों पर डालते हैं.

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने वाला है. इस सीरीज में भारतीय टीम में कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी भारतीय दल में चुना गया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में भारतीय टीम ने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है. आइए एक नजर उन 5 भारतीय गेंदबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. Image Source: ANI
रवींद्र जडेजा
2 / 6लिस्ट में पहला नाम रवींद्र जडेजा का आता है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर भारतीय वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 32 मैच में 44 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका औसत 29.88 का रहा है. जडेजा एक बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम कर चुके हैं. Image Source: ANI
कपिल देव
3 / 6लिस्ट में दूसरा नाम भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव का आता है, जिन्होंने भारत को अपनी कप्तानी में 1983 विश्व कप जिताया था. कपिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 42 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 43 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. Image Source: ANI
अनिल कुंबले
4 / 6लिस्ट में तीसरा नाम अनिल कुंबले का आता है. उन्होंने भारत के लिए टेस्ट और वनडे में लगातार शानदार प्रदर्शन किया. अपने करियर के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और भारत को कई मैच जिताए. कुंबले ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए 26 वनडे मैच में 41 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने 23.73 की औसत के साथ रन खर्च किए हैं. Image Source: ANI
मोहम्मद शमी
5 / 6लिस्ट में चौथा नाम मोहम्मद शमी का आता है, जो इन दिनों टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. भारत के लिए आखिरी मैच उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में खेला था. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया से नजरअंदाज किया गया. शमी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने 18 मैच में 37 विकेट चटकाए हैं. Image Source: ANI
कुलदीप यादव
6 / 6आखिरी नाम कुलदीप यादव का है. कुलदीप ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक खेले गए 19 वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 33 विकेट चटकाए हैं. कुलदीप ने 21.51 की औसत के साथ विकेट लिए हैं. Image Source: ANI