श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में किसने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के? देखें टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट

IND vs SL: टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी. इससे पहले यहां जानिए टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट.

Virender Sehwag and MS Dhoni (PIC Credit -AI)
1 / 6
Virender Sehwag and MS Dhoni (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. टीम इंडिया करीब 9 साल बाद श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने जा रही है. सीरीज से पहले आइए जानते हैं श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

5. एमएस धोनी

5. एमएस धोनी2 / 6

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं. धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में कुल 9 छक्के जड़े. धोनी के अलावा, रोहित शर्मा और सौरव गांगुली ने भी 9-9 छक्कों के साथ इस स्थान पर बराबरी हैं. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

4. सचिन तेंदुलकर

4. सचिन तेंदुलकर3 / 6

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं. सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ अपने लंबे करियर 25 टेस्ट मैच खेले और के दौरान कुल 10 छक्के लगाए. (PIC Credit -AI)

3. हार्दिक पंड्या

3. हार्दिक पंड्या4 / 6

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 3 टेस्ट मैचों में ही 10 छक्के लगाए. कम मैचों में ज्यादा छक्के लगाने के कारण वह इस मामले में सचिन से आगे हैं. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

2. वीरेंद्र सहवाग

2. वीरेंद्र सहवाग5 / 6

भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट मैचों में 15 छक्के लगाए. (PIC Credit -AI)

1. नवजोत सिंह सिद्धू

1. नवजोत सिंह सिद्धू6 / 6

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू हैं. सिद्धू ने श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान कुल 18 छक्के लगाए. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन