IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, बदल सकते हैं गंभीर की किस्मत

IND vs SL: भारतीय टीम का टेस्ट फॉर्मेट में प्रदर्शन पिछले 2 सालों से अच्छा नहीं रहा है. जिसके कारण ही अब टीम मैनेजमेंट पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. इन सवालों के सिलसिले को बंद करने के लिए टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करनी होगी.

Team India (Image generated by AI)
1 / 6
Team India (Image generated by AI)

IND vs SL: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी. वहीं इस फॉर्मेट में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर का भविष्य भी इसी सीरीज पर टिका हुआ है. ऐसे में टीम इंडिया के पास जीत दर्ज करने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है. जिसके कारण ही इस सीरीज में टीम इंडिया के इन 5 स्टार खिलाड़ियों पर फैंस और मैनेजमेंट की नजरें रहने वाली हैं. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत 2 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मौजूदा समय में भारत की टेस्ट टीम के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं. ऋषभ पंत स्पिन विकेट पर भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके मैच का रुख बदल सकते हैं. श्रीलंका में अगर पंत का बल्ला चला, तो टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच सकती है. (Pic Credit- Rishabh Pant Instagram) 

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 3 / 6

दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की भूमिका इस सीरीज में बहुत ही अहम होने वाली है. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के इस स्टार को गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अहम भूमिका निभानी होगी. जडेजा फिलहाल अच्छी लय में भी नजर आ रहे हैं. (Pic Credit- ANI)

केएल राहुल

केएल राहुल 4 / 6

श्रीलंका के खिलाफ अगर टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी है, तो बल्ले से बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा. ऐसे समय में केएल राहुल की भूमिका और भी ज्यादा अहम हो जाती है. राहुल को बतौर सलामी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलनी होगी. जिससे शुरू से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया जा सके.  (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 5 / 6

गेंदबाजी में टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड एक बार फिर से जसप्रीत बुमराह ही होने वाले हैं. बुमराह के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाजों का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. ऐसे में बुमराह अपने दम पर ही श्रीलंका पारी को समेट सकते हैं. जिसके कारण ही इस सुपरस्टार पर सभी की नजरें रहने वाली हैं.  (Pic Credit- ANI)

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन 6 / 6

हाल में ही इंडिया ए की टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था. जहां पर साई सुदर्शन ने बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में अब सुदर्शन टीम इंडिया के लिए वहीं प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे. बल्लेबाजी में टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं.  (Pic Credit- Sai Sudharsan Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन