
1 / 8
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में संजू सैमसन सिर्फ एक रन बनाते ही इतिहास रच देंगे. अभी तक सिर्फ एमएस धोनी ने ही यह कारनामा किया है.
भारत और न्यूजीलैंड में होगी खिताबी भिड़ंत

2 / 8
India vs New Zealand T20 WC 2026 Final, Sanju Samson: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज (8 मार्च) अब से कुछ ही घंटों में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस बड़े मैच पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं. इस मुकाबले में टीम इंडिया लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का मौका

3 / 8
फाइनल में भारतीय फैंस को स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन से बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जो जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं. पिछले दो मुकाबलों में संजू ने भारत के टॉप स्कोरर रहे हैं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. वहीं, अब संजू एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. फाइनल में वह सिर्फ 1 रन भी बनाते ही इतिहास रच देंगे.
टी20 इंटरनेशनल में बतौर विकेटकीपर 1000 रन

4 / 8
दरअसल, संजू सैमसन ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 1310 रन बनाए हैं. इसमें से बतौर विकेटकीपर उनके नाम 999 रन दर्ज हैं. यानी फाइनल में सिर्फ 1 रन बनाते ही वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में बतौर विकेटकीपर 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.
सिर्फ धोनी ही कर पाए हैं यह कारनामा

5 / 8
संजू से पहले यह कारनामा सिर्फ एमएस धोनी ही कर पाए हैं. धोनी ने भारत के लिए 2006 से 2019 के बीच 98 टी20 आई मुकाबले खेले और 85 पारियों में 1617 रन बनाए. वहीं, सैमसन के नाम फिलहाल 44 मैचों में 999 रन दर्ज हैं.
भारत के लिए बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा T20I रन

6 / 8
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी (1617) के नाम है. उनके बाद इस लिस्ट में संजू सैमसन (999) का नाम आता है. इसके अलावा, ऋषभ पंत ने 996 रन, ईशान किशन ने 545 रन और केएल राहुल ने 305 रन बनाए हैं.
जोस बटलर के नाम दर्ज है वर्ल्ड रिकॉर्ड

7 / 8
वहीं, वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें, तो विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम दर्ज है, जिन्होंने इस भूमिका में 3500 से ज्यादा रन बनाए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू का शानदार प्रदर्शन

8 / 8
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन भी कमाल का रहा है. शुरुआत में उन्हें मौका नहीं मिल रहा था, लेकिन वापसी के बाद उन्होंने बल्ले से जोरदार जवाब दिया. अब तक 4 मैचों में वह 232 रन बना चुके हैं, जिसमें 24, 22, 97* और 89 रन की पारियां शामिल हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी लगभग 200 से ऊपर रहा है पिछले दो मैचों में तो वह प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे.