
1 / 7
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस खिताबी मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने कमाल कर दिया और पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है.
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने रचा इतिहास

2 / 7
India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final: टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इतिहास रच दिया है. अहमदाबाद में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में ओपनिंग करते हुए अभिषेक और संजू ने सिर्फ 24 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी कर डाली और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया.
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 50 रनों की ओपनिंग साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी

3 / 7
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अब टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गई है. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है. इससे पहले 2007 से 2024 तक किसी भी टीम की ओपनिंग जोड़ी फिफ्टी पार नहीं कर पाई थी.
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

4 / 7
इससे पहले पाकिस्तान के कामरान अकमल और शाहजैब हसन ने 2009 के फाइनल में 48 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी. उस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम चैंपियन बनी थी. लेकिन अब अभिषेक-संजू ने इस 17 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है और टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने वाली जोड़ीदार बन गए हैं.
संजू और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए जोड़े 98 रन

5 / 7
फाइनल में पहली बार 100 रन की शतकीय साझेदारी बन सकती थी, लेकिन सिर्फ 2 रन से चूक गए. संजू और अभिषेक ने 24 गेंद में 50 रन की साझेदारी बनाई और 43 गेंद में इसे 98 रन तक पहुंचाया. फिर 8वें ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा रचिन रविंद्र की गेंद पर आउट हो गए और साझेदारी टूट गई.
अभिषेक शर्मा ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

6 / 7
पूरे टूर्नामेंट में भारत के लिए ओपनिंग में अभिषेक शर्मा का फॉर्म थोड़ा चिंता का विषय था, लेकिन फाइनल में उन्होंने सबको चौंका दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई. अभिषेक ने 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए.
संजू सैमसन ने बनाए 89 रन

7 / 7