IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को इतने दिनों का और करना पड़ेगा इंतजार! दबाव में फैसला नहीं लेगी टीम मैनेजमेंट

IND vs ENG: आईपीएल 2026 के बाद से ही टीम इंडिया के सभी फैंस 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर देखना चाहते हैं. हालांकि टीम मैनेजमेंट ने पहले 3 मैचों में वैभव को ये मौका नहीं दिया है. ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि सूर्यवंशी को कब डेब्यू का मौका मिलेगा?

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6
Pic Credit- Ai Generated

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को मौजूदा समय में सभी फैंस ब्लू जर्सी में खेलते हुए देखना चाहते हैं. हालांकि उनका इंतजार और भी लंबा होता जा रहा है. आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले टी-20 मैच में सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला है. रिपोर्ट्स की मानें तो वैभव का इंतजार थोड़ा और लंबा हो सकता है. ऐसे में सूर्यवंशी को अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए इतने दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. (Pic Credit- Ai Generated)

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन2 / 6

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले 3 मैचों में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उनकी जगह पक्की है. टीम इंडिया उन्हें लगातार खेलने का मौका दे रही है. जिसका फायदा उठाकर वो रन भी बना रहे हैं. (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

संजू सैमसन ने किया निराश

संजू सैमसन ने किया निराश 3 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पिछले 3 मैचों में रन नहीं बनाए हैं. हालांकि उसके बाद भी उन्हें लगातार खेलने का मौका मिल रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसन को अगले 2 मैचों में और खेलने का मौका मिल सकता है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

वैभव सूर्यवंशी को करना पड़ेगा इंतजार

वैभव सूर्यवंशी को करना पड़ेगा इंतजार 4 / 6

इसी रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी को चौथे टी-20 मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. अगर उस समय तक संजू सैमसन के बल्ले से रन नहीं आए, तो उनकी जगह ले सकते हैं. वहीं अगर सैमसन ने रन बनाए तो अभिषेक शर्मा की जगह खेल सकते हैं. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा को मिल सकता है आराम

अभिषेक शर्मा को मिल सकता है आराम 5 / 6

लगातार 5 टी-20 मैच खेलने के बाद अभिषेक शर्मा को आराम मिल सकता है. ऐसे में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. उससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं करना चाहते हैं. (Pic Credit- X) 

वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ियों को मिलेगा ज्यादा मौका

वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ियों को मिलेगा ज्यादा मौका 6 / 6

संजू सैमसन के अलावा ईशान किशन और तिलक वर्मा ने भी अब तक निराश किया है. हालांकि टीम मैनेजमेंट इन तीनों ही खिलाड़ियों को और मौका देना चाहती है. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अहम भूमिका निभाई थी. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन