IND vs ENG: दूसरे वनडे मैच में ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो, दिग्गज करेगा कमबैक!

IND vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे पर धमाकेदार कमबैक किया है. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में दूसरे वनडे मुकाबले में जीत कर टीम इंडिया सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. जिसके लिए टीम को अपने इन 5 स्टार खिलाड़ियों पर भरोसा है.

Team India Playing 11
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे फॉर्मेट में दबदबा साफ नजर आ रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड को भी पहले वनडे मैच में हरा दिया है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा. जहां पर टीम इंडिया की नजरें जीत दर्ज करने पर हैं. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि ये 5 स्टार खिलाड़ी दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करे. जिससे आसानी से सीरीज भारत के नाम हो जाए.(Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 2 / 6

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने पहले वनडे मैच में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया था. अब वो उसी फॉर्म को दूसरे मुकाबले में भी जारी रखना चाहेंगे. अक्षर पटेल का इंग्लैंड में रिकॉर्ड भी बहुत ही शानदार रहा है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 3 / 6

दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में इस मुकाबले में वो इससे भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. बुमराह अकेले दम पर इंग्लिश बल्लेबाजों के होश उड़ा सकते हैं. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर 4 / 6

उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी लगातार रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. पहले वनडे मैच में वो सेट होने के बाद रन आउट हो गए थे. ऐसे में अय्यर दूसरे मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाना चाहेंगे.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

शिवम दुबे

शिवम दुबे 5 / 6

ऑलराउंडर शिवम दुबे ने पहले वनडे मैच में गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था. दुबे दूसरे वनडे मैच में भी उसे जारी रखना चाहेंगे. इसके अलावा दुबे बल्ले के साथ भी इस मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेंगे. दुबे वनडे फॉर्मेट में भी खुद को साबित करना चाहेंगे.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 6 / 6

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले वनडे मैच में निराश किया था. हालांकि दूसरे मुकाबले में वो धमाकेदार वापसी करना चाहेंगे. रोहित की जगह फिलहाल दांव पर लगी हुई है. ऐसे में वो एक और बार फेल होने का रिस्क नहीं ले सकते हैं. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन