IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन OUT…इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच में बल्ले के साथ निराश किया था. अच्छे विकेट पर टीम 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी थी. ऐसे में दूसरे टी-20 मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं.

Indian Cricket Team
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अब तक कोई भी T20 मुकाबला नहीं जीती है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज करना चाहेगी. 4 जुलाई को मैनचेस्टर में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. जिसके लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती हैं. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन2 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन लगातार 3 पारियों में फेल हो चुके हैं. ऐसे में उन्हें अब हटाया जा सकता है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका दे सकते हैं.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव 3 / 6

आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव को दूसरे टी-20 मैच में मौका मिल सकता है. रवि बिश्नोई को मैनचेस्टर की पिच पर हटाया जा सकता है. ऐसे में तेज गेंदबाज के रूप में प्रिंस यादव की एंट्री हो सकती है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर4 / 6

कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था. उनको अब और आक्रामक अंदाज में रन बनाने होंगे. जिससे टीम इंडिया बड़ा स्कोर खड़ा कर सके. अय्यर को कप्तानी में भी अपना काम और बेहतर अंदाज में करना होगा. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 5 / 6

मौजूदा समय में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बहुत अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. ऐसे में दूसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा को अपने बल्ले का जादू दिखाना होगा. जिससे दूसरे छोर पर वैभव सूर्यवंशी पर ज्यादा दबाव नहीं आए. (Pic Credit- X) 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11  6 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन