IND vs ENG: जीत की राह पर लौटने के लिए टीम इंडिया को करने होंगे ये 5 काम, इस खिलाड़ी पर टिकी हैं नजरें

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 फॉर्मेट में बैक टू बैक चैंपियन बन चुकी हैं. हालांकि उसके बाद भी टीम अब पिछले 5 मैचों से जीत की तलाश कर रही है. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया कमबैक करने की उम्मीद लगा रही है. जिसके लिए उन्हें बड़े फैसले करने होंगे.

Indian Cricket Team
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: टीम इंडिया टी-20 फॉर्मेट में फिलहाल रन बनाने के लिए जूझ रही है. जिसके कारण ही टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. अगर टीम इंडिया बैक टू बैक 2 टी-20 सीरीज नहीं हारना चाहती तो उन्हें इंग्लिश टीम को ब्रिस्टल में हराना होगा. ऐसा करने के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर की टीम को ये 5 जरूर काम करने होंगे. जिससे कमबैक की राह पर टीम लौट सके. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

संजू सैमसन की करानी होगी वापसी

संजू सैमसन की करानी होगी वापसी 2 / 6

मौजूदा समय में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बहुत ज्यादा कमजोर नजर आ रही है. जिसके कारण ही अब प्लेइंग 11 में संजू सैमसन की वापसी करानी होगी. संजू सैमसन को इसके साथ ही टीम मैनेजमेंट को नंबर 3 पर खिलाना होगा. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

तिलक वर्मा को करें बाहर

तिलक वर्मा को करें बाहर 3 / 6

उपकप्तान तिलक वर्मा 5 मैचों से बहुत ही निराशाजनक बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही अब उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाना होगा. तिलक वर्मा के बाहर होने के बाद ही संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में जगह मिल पाएगी. (Pic Credit- X) 

वैभव सूर्यवंशी को करना होगा बैक

वैभव सूर्यवंशी को करना होगा बैक 4 / 6

15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अभी और बैक करना चाहिए. वैभव ने दोनों ही मैचों में 2-2 छक्के जड़कर अपनी झलक दिखाई हैं. अगर वो दबाव से निकल कर खेल सके, तो बड़ी पारी खेल सकते हैं. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर को लेनी होगी जिम्मेदारी

श्रेयस अय्यर को लेनी होगी जिम्मेदारी 5 / 6

कप्तान श्रेयस अय्यर भी बहुत ही खराब बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. अब वो समय आ गया जब कप्तान श्रेयस अय्यर को और जिम्मेदारी लेकर खेलना होगा. जिससे बीच के ओवरों में मैच टीम इंडिया के हाथ से नहीं निकले. (Pic Credit- AI Generated) 

अक्षर पटेल पर रहेंगी सभी की नजरें

अक्षर पटेल पर रहेंगी सभी की नजरें 6 / 6

अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल पिछले कुछ मैचों से लगातार फेल हो रहे हैं. अक्षर इस दौरान गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही फेल हो रहे हैं. ऐसे में अगर टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी है, तो अक्षर को कमबैक करना होगा. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन