टीम इंडिया की लगातार हार की 3 सबसे बड़ी वजह, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी पोल

IND vs ENG: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और टीम ने लगातार दो सीरीज गंवा दी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस दौरे पर खेले 7 मैचों में से एक भी नहीं जीत सकी.

Team India (Image generated by AI)
1 / 6
Team India (Image generated by AI)

Team India: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. भारतीय टीम ने लगातार दो टी20 सीरीज गंवा दी और 7 मैचों में से एक भी नहीं जीत सकी. इस खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है. इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारत की इस लगातार हार के तीन सबसे बड़े कारण बताए हैं.  

विज्ञापन

यूके दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत सकी टीम इंडिया

यूके दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत सकी टीम इंडिया2 / 6

भारतीय टीम यूके दौरे पर आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ कुल 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, लेकिन एक में भी जीत नहीं मिली. भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 4-0 से करारी शिकस्त दी. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

टीम इंडिया की हार की 3 सबसे बड़ी वजह

टीम इंडिया की हार की 3 सबसे बड़ी वजह3 / 6

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने भारत की इस शर्मनाक हार के तीन सबसे बड़ी वजह बताई है. उनके मुताबिक, भारत की कमजोर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी, बेहतरीन ऑलराउंडर की कमी और बेहद खराब फील्डिंग टीम की लगातार हार की सबसे बड़ी वजह रही. (PIC Credit - AI)

कमजोर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी

कमजोर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी4 / 6

जियोहॉटस्टार पर बातचीत के दौरान पुजारा ने कहा कि दोनों टीमों के मध्यक्रम के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला. उन्होंने कहा, "इंग्लैंड के पास 5वें, छठे, 7वें और 8वें नंबर पर ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने हर मैच में टीम के लिए अहम योगदान दिया. वहीं, भारत की बात करें तो 5वें नंबर पर तिलक वर्मा और छठे नंबर पर शिवम दुबे उतरे, लेकिन वे इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर की तरह मैच पर प्रभाव नहीं छोड़ सके." (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

ऑलराउंडर की कमी बनी बड़ी चिंता

ऑलराउंडर की कमी बनी बड़ी चिंता5 / 6

पुजारा का मानना है कि भारतीय टीम के पास भरोसेमंद ऑलराउंडर की कमी भी साफ नजर आई. उन्होंने कहा, "भारत के पास एक ऐसे ऑलराउंडर की कमी है, जो बल्ले और गेंद दोनों से लगातार योगदान दे सके. यह टीम के लिए चिंता का विषय है और भविष्य में इस पर काम करने की जरूरत होगी." (PIC Credit - AI)

खराब फील्डिंग पर उठाए सवाल

खराब फील्डिंग पर उठाए सवाल6 / 6

पुजारा ने टीम की खराब फील्डिंग पर भी सवाल उठाए और कहा कि फील्डिंग में इस तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा, "यह युवा टीम है, इसलिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी में गलतियां हो सकती हैं, लेकिन खराब फील्डिंग किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जा सकती. टी20 क्रिकेट में फील्डिंग मैच का रुख बदल देती है, लेकिन पूरी सीरीज के दौरान भारत का क्षेत्ररक्षण निराशाजनक रहा. यही टीम की सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक है." (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन