IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 के लिए शेड्यूल का किया ऐलान, जानिए कब खेली जाएगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी?

Australia Cricket Team Schedule: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 के लिए अपना इंटरनेशनल शेड्यूल जारी कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले आठ महीनों में 14 वेन्यू पर कुल 27 मैच खेलेगी, जिसमें भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी शामिल है.

IND vs AUS
1 / 7
IND vs AUS

Australia Cricket Team Schedule: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने रविवार, 22 मार्च को 2026-27 सीजन का अपना इंटरनेशनल शेड्यूल जारी कर दिया. इस बार टीम का कैलेंडर काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाला है. ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस दौरान भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ लगातार सीरीज खेलनी हैं. टीम को दिसंबर से मार्च के बीच सिर्फ 14 हफ्तों में ही 10 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी शामिल है.  

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ होगी शुरुआत

बांग्लादेश के खिलाफ होगी शुरुआत2 / 7

ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू सीजन की शुरुआत अगस्त 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से करेगा. वहीं, सीजन का अंत मार्च 2027 में मेलबर्न (MCG) में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक 150वीं वर्षगांठ डे-नाइट टेस्ट के साथ होगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम आठ महीनों में 14 वेन्यू पर कुल 27 मैच खेलेगी.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज

न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज3 / 7

इस शेड्यूल की एक खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा. 1999 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब दोनों टीमों के बीच तीन से ज्यादा टेस्ट मैच खेले जाएंगे. पहला टेस्ट 9-13 दिसंबर के बीच पर्थ में, दूसरा टेस्ट 17-21 दिसंबर के बीच एडिलेड में , तीसरा टेस्ट 26-30 दिसंबर के बीच मेलबर्न में और चौथे टेस्ट मैच 4-8 जनवरी के बीच सिडनी में खेला जाएगा.

भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज

भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज4 / 7

इसके बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. जनवरी से मार्च 2027 तक चलने वाली यह सीरीज, मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में उनका आखिरी असाइनमेंट होगा, जिसमें पैट कमिंस की कप्तानी वाली कंगारू टीम के लिए बहुत कुछ दांव पर होगा.

विज्ञापन

पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती

पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती5 / 7

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी इस टीम के सीनियर खिलाड़ियों पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन के लिए बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि ये खिलाड़ी अब तक भारत में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज

इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज6 / 7

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 13 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच इंग्लैंड में व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे. सीरीज की शुरुआत पर्थ से होगी और आखिरी मैच कैनबरा में खेला जाएगा. इसके अलावा, मेलबर्न, सिडनी और ब्रिस्बेन भी मुकाबलों की मेजबानी करेंगे.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट शेड्यूल7 / 7

अगस्त: बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच (घरेलू मैदान पर) अक्टूबर: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच (विदेश में) दिसंबर-जनवरी: न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच (घरेलू मैदान पर) जनवरी-मार्च: भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैच (विदेश में) 11-15 मार्च: इंग्लैंड के खिलाफ 150वीं वर्षगांठ का टेस्ट मैच (घरेलू मैदान पर) जून: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (क्वालीफाई करने की स्थिति में जो इंग्लैंड में खेला जाएगा) जून-अगस्त: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच (विदेश में).

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन