ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बैक टू बैक बड़ा झटका, श्रेयस अय्यर को मैदान पर लगी चोट
Team India: आईपीएल के बाद टीम इंडिया अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी कर रही है. इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बैक टू बैक बड़ा झटका लगा है. विराट कोहली पहले से ही इंजरी के कारण वनडे टीम से बाहर हो चुके हैं.

Team India: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ी इंटरनेशनल सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम को बैक टू बैक झटके लग रहे हैं. टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंजरी के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उसके बाद अब श्रेयस अय्यर को बीच चोट लगी है.
श्रेयस अय्यर को लगी चोट
2 / 6आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद मुंबई टी-20 लीग में श्रेयस अय्यर खेल रहे हैं. जहां पर उन्हें बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी, तो फिजियो को मैदान पर आना पड़ा. अय्यर ने मैदान पर लंबे समय तक ट्रीटमेंट लिया.
बार-बार इंजर्ड हो रहे हैं श्रेयस अय्यर
3 / 6मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पिछले 2 सालों से बार-बार इंजर्ड हो रहे हैं. जिसके कारण ही उन्होंने कई मुकाबले टीम इंडिया के मिस किए हैं. अय्यर पीठ के दर्द के कारण टेस्ट टीम से ही बाहर हो गए हैं.
चोट के बाद भी अय्यर ने की बल्लेबाजी
4 / 6मैदान पर ट्रीटमेंट लेने के बाद श्रेयस अय्यर ने हालांकि दोबारा बल्लेबाजी की, लेकिन उसके बाद वो असहज ही नजर आए. जिसके कारण सोबो मुंबई फाल्कन्स के लिए उन्होंने 24 गेंदों में सिर्फ 30 रन ही बनाए.
टी-20 कप्तान बनने वाले हैं अय्यर!
5 / 6रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर को जल्द ही टीम इंडिया का नया टी-20 कप्तान भी बनाया जा सकता है. खराब फॉर्म के कारण सूर्यकुमार यादव कप्तानी के साथ ही साथ टीम में अपनी जगह भी गंवा सकते हैं.
फिट रहना चाहते हैं अय्यर
6 / 6लंबे समय के बाद श्रेयस अय्यर के लिए कुछ अच्छा हो रहा है. ऐसे में श्रेयस इस समय पूरी तरह से फिट रहना चाहेंगे. जिससे वो टीम इंडिया के टी-20 और वनडे दोनों में ही नियमित सदस्य बन जाए.