इंग्लैंड सीरीज भी हारी टीम इंडिया तो हो सकते हैं 5 बड़े बदलाव, कप्तान श्रेयस अय्यर का भी कटेगा पत्ता?

IND vs ENG: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया ने स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव किए. सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया था. जिसके बाद अब टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. जिससे बड़े सवाल उठ रहे हैं.

Indian Cricket Team
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: आयरलैंड की टीम ने भारत को 2-0 से टी-20 सीरीज में हरा दिया है. जिसके बाद से ही टीम इंडिया पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर की टीम को अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी. अगर टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज में बुरी तरह से फेल हो गई, तो बीसीसीआई टी-20 टीम में 5 बड़े बदलाव कर सकती है. कप्तान श्रेयस अय्यर का पत्ता कट सकता है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर का कट सकता है पत्ता

श्रेयस अय्यर का कट सकता है पत्ता2 / 6

बतौर खिलाड़ी और कप्तान श्रेयस अय्यर बुरी तरह से फेल हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह पर ही खतरा मंडरा रहा है. अगर अय्यर के बल्ले से इंग्लैंड की सरजमीं पर रन नहीं आए, तो उनका सफर भी टीम के साथ खत्म हो सकता है. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा 3 / 6

उपकप्तान तिलक वर्मा की जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है. तिलक वर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की थी. जिसके कारण ही दोनों मैच में टीम दबाव में आ गई थी. ऐसी स्थिति में तिलक वर्मा का पत्ता भी टीम से कट सकता है. (Pic Credit- AI Generated) 

प्रसिद्ध कृष्णा हो सकते हैं बाहर

प्रसिद्ध कृष्णा हो सकते हैं बाहर 4 / 6

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का टी-20 सेटअप से बाहर होना लगभग तय नजर आ रहा है. कृष्णा ने बतौर तेज गेंदबाज बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में उन्हें बाहर करके जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय नजर आ रही है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर पर भी है खतरा

वाशिंगटन सुंदर पर भी है खतरा5 / 6

अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर दोनों ने ही बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में इन दोनों में से कोई एक खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है. फिलहाल इसमें वाशिंगटन सुंदर का नाम सबसे पहले नजर आ रहा है. (Pic Credit- Washington Sundar Instagram) 

रजत पाटीदार को मिल सकता है मौका

रजत पाटीदार को मिल सकता है मौका 6 / 6

स्टार बल्लेबाज और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को भी जल्द ही टी-20 टीम में खेलने का मौका मिल सकता है. पाटीदार की एंट्री से टीम की स्थिति और मजबूत हो सकती है. पाटीदार बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाने की कला जानते हैं. (Pic Credit- Rajat Patidar Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन