अगर शुभमन गिल हुए बाहर, तो ये 5 खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह, घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार का नाम भी शामिल

Shubman Gill: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल हाल के समय में बार-बार इंजर्ड हो रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भी गिल को अभ्यास के समय इंजरी हो गई है. जिसके कारण ही वो अभ्यास मैच में खेलते हुए भी नहीं नजर आ रहे हैं.

Shubman Gill
1 / 6
Shubman Gill PIC Credit- AI Generated

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले दाएं हाथ की उंगली में चोट लगी. फिलहाल तो ऐसा कहा जा रहा है कि वो जल्द ही कमबैक कर सकते हैं. लेकिन अगर गिल 15 अगस्त से पहले फिट नहीं हो पाते हैं, तो टीम इंडिया को उनका बैकअप तैयार करना होगा. फिलहाल उसके लिए 5 स्टार बल्लेबाज तैयार नजर आ रहे हैं. जिसमें घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार का नाम भी शामिल है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

सरफराज खान

सरफराज खान 2 / 6

घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार सरफराज खान की किस्मत अब दोबारा खुल सकती है. अगर कप्तान शुभमन गिल इंजरी के कारण इस सीरीज से बाहर होते हैं, तो श्रीलंका के खिलाफ सरफराज खान का कमबैक हो सकता है. घरेलू क्रिकेट में सरफराज का औसत फर्स्ट क्लास में 64 से भी ज्यादा का है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 3 / 6

वेस्ट जोन की कप्तानी हाल में ही ऋतुराज गायकवाड़ को मिली है. ऐसे में अगर शुभमन गिल टीम से बाहर हुए तो ऋतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका भेजा जा सकता है. गायकवाड़ पिछले कुछ समय से लगातार नंबर 4 पर ही खेल रहे हैं.  (Pic Credit- ANI) 

शेख रशीद

शेख रशीद 4 / 6

इंडिया ए की टीम जब श्रीलंका ए के दौरे पर गई थी, उस समय शेख रशीद को टीम में जगह मिली थी. जहां पर शेख रशीद ने बल्ले से अहम भूमिका भी निभाई थी. ऐसे में अगर चांस बनता है, तो गिल की जगह रशीद को भी मौका मिल सकता है. (Pic Credit- ANI)  

विज्ञापन

नारायण जगदीशन

नारायण जगदीशन 5 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. जगदीशन को टीम इंडिया में मौका मिल चुका है, लेकिन प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाए हैं. शुभमन गिल के बाहर होने पर जगदीशन को नंबर 4 पर खिलाया जा सकता है. (Pic Credit- ANI)  

रविचंद्रन स्मरण

रविचंद्रन स्मरण 6 / 6

उभरते हुए घरेलू क्रिकेट के स्टार रविचंद्रन स्मरण ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सिर्फ 9 मैचों में ही 950 रन बना दिए थे. ऐसे में अब रविचंद्रन स्मरण को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है. स्मरण घरेलू क्रिकेट में रनों की बारिश कर रहे हैं. (Pic Credit- ANI)  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन