IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत में टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी बने हीरो

IND vs ZIM: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी में ही मैच जिम्बाब्वे के छीन लिया था. गेंदबाजी के दौरान भी टीम इंडिया को एक और हीरो मिला, जिसके कारण ही भारत 72 रनों से अंत में जीत दर्ज कर सकी.

Team India
1 / 6
Team India

विज्ञापन

2 / 6

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अंत में आकर सिर्फ 23 गेंदों में ही नाबाद 50 रनों की पारी खेली. इस पारी में पांड्या ने 2 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के जड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना सकी. पांड्या ने गेंद के साथ 3 ओवरों में सिर्फ 21 रन ही दिए.

विज्ञापन

3 / 6

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार फेल हो रहे अभिषेक शर्मा ने शानदार कमबैक किया. उन्होंने इस मुकाबले में 30 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौके और इतने ही छक्के भी जड़े. अभिषेक के वापसी से टीम को बड़ा फायदा हुआ है.

4 / 6

अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा फंसे-फंसे हुए नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही उन्हें टीम से बाहर करने की भी मांग उठने लगी थी. उन्होंने 16 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े.

विज्ञापन

5 / 6

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फॉर्म को बरकरार रखते हुए इस मुकाबले में भी अच्छा किया. उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया. मुश्किल समय में अर्शदीप सिंह ने विकेट लेकर जिम्बाब्वे को 200 रन बनाने से रोक दिया.

6 / 6

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ मुकाबलों के दौरान लय में नहीं नजर आ रहे थे. जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में ही 33 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के बाद टीम इंडिया के रनों की स्पीड और ज्यादा बढ़ गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन