T20 World Cup 2026 में पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. श्रीलंका के खिलाफ भी धमाकेदार शतक जड़कर फरहान ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. जिसमें से कुछ में नंबर 1 पर पहुंच गए हैं. वहीं कुछ रिकॉर्ड्स में उन्होंने दिग्गजों की बराबरी कर ली है.

sahibzada farhan
1 / 6
sahibzada farhan

विज्ञापन

2 / 6

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम करो या मरो वाला मुकाबला खेलने उतरी. जहां पर सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 60 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 9 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. एक टी-20 वर्ल्ड कप में 2 शतक जड़ने वाले फरहान पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने नामीबिया के खिलाफ शतक जड़ा था.

विज्ञापन

3 / 6

सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में 4 बार 50+ रन बनाए हैं. इसी के साथ उन्होंने मैथ्यू हेडन, विराट कोहली, बाबर आजम की बराबरी कर ली. विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2014 और 2022 दोनों में ये कारनामा किया था. बाबर आजम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में तो वहीं हेडन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में ये रिकॉर्ड बनाया था.

4 / 6

एक टी-20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले विराट कोहली के नाम था. विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2014 में 319 रन बनाए थे. वहीं टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक साहिबजादा फरहान 383 रन बना चुके हैं.

विज्ञापन

5 / 6

साहिबजादा फरहान ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सबसे ज्यादा 18 छक्के जड़े हैं. इस रेस में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर नजर आ रहे हैं. हेटमायर ने अब तक 17 छक्के जड़े हैं. हालांकि भारत के खिलाफ वो इस मामले में आगे निकल सकते हैं.

6 / 6

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के इतिहास में साहिबजादा फरहान दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 2 शतक जड़े हैं. इससे पहले ये कारनामा क्रिस गेल ने किया था. हालांकि गेल ने दोनों शतक टी-20 वर्ल्ड कप के अलग-अलग एडिशन में बनाए थे. वहीं 12 खिलाड़ियों ने टी-20 वर्ल्ड कप में 1-1 शतक जड़ा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन