T20 World Cup में जोस बटलर तोड़ सकते हैं रो-को का रिकॉर्ड, इंग्लिश विकेटकीपर रच सकता है इतिहास

T20 World Cup 2026: इंग्लिश टीम के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं. जिससे वो भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ सकते हैं. इंग्लिश विकेटकीपर इस टूर्नामेंट में इतिहास रच सकते हैं.

jos buttler, rohit sharma and virat kohli
1 / 6
jos buttler, rohit sharma and virat kohli

विज्ञापन

2 / 6

नेपाल के खिलाफ इंग्लैंड के जोस बटलर ने 17 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली. जिसमें 5 चौके भी शामिल रहे. हालांकि नेपाल के खिलाफ मिली इस अच्छी शुरुआत को बटलर बड़ी पारी में नहीं बदल सके. हालांकि वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए.

विज्ञापन

3 / 6

श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 31 टी-20 वर्ल्ड कप मैचों में 1016 रन बनाए हैं. वहीं इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 36 मैचों में अब 1039 रन बना लिए हैं. फिलहाल इस लिस्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली बटलर से आगे हैं.

4 / 6

विराट कोहली ने 35 टी20 वर्ल्ड कप के मैचों में 1292 रन बनाए हैं. किंग कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट नहीं खेलते हैं, ऐसे में 254 रन और बनाते ही जोस बटलर किंग कोहली को पीछे छोड़ देंगे.

विज्ञापन

5 / 6

रोहित शर्मा ने 47 टी20 वर्ल्ड कप के मैचों में 1220 रन बनाए हैं. विराट कोहली की तरह रोहित शर्मा भी इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में 181 रन और बनाकर बटलर हिटमैन से भी आगे निकल सकते हैं.

6 / 6

इंग्लैंड की टीम को अगर इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना है, तो जोस बटलर को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. आईपीएल के दौरान वो भारतीय पिचों पर बहुत ज्यादा खेले हैं. ऐसे में बटलर के पास इतिहास रचने का मौका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन