आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए दिग्गज ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, इस दिग्गज का कराया कमबैक

ICC ODI World Cup 2027: टीम इंडिया अब 16 सालों के बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप उठाने की तैयारी कर रही है. 2027 में होने वाला वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत ही अहम होने वाला है. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट पर फोकस किया हुआ है.

Team India
1 / 5
(Pic Credit- AI Generated) टीम इंडिया के कप्तान-कोच ने शुरू की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी

ICC ODI World Cup 2027: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल वनडे फॉर्मेट में जूझ रही है. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को जल्द ही टीम का प्रदर्शन बेहतर करना होगा. जिससे बहुत ज्यादा सवाल नहीं उठे. पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर ने अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है. जिसमें उन्होंने एक दिग्गज तेज गेंदबाज का कमबैक भी कराया है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 2 / 5

सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा की जगह पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी वसीम जाफर ने रोहित शर्मा को अपनी प्लेइंग 11 में चुना है. रोहित ने लॉर्ड्स में शतक जड़कर सभी को करारा जवाब दिया है. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल3 / 5

स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल में से किसी एक को भी मौका मिलना है. वसीम जाफर ने ऐसे में अपनी प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल को मौका दिया है. अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया था. (Pic Credit- X) 

Mohammed Shami

Mohammed Shami4 / 5

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. हालांकि उसके बाद भी वसीम जाफर ने अपनी प्लेइंग 11 में उन्हें मौका दिया है. शमी ने हाल के समय में घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है.  (Pic Credit- Mohammed Shami Instagram) 

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज5 / 5

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी फिलहाल वनडे टीम का हिस्सा नहीं है. हालांकि मौजूदा समय में टीम का प्रदर्शन देखें, तो सिराज की जल्द ही वापसी हो सकती है. जाफर ने 2023 वर्ल्ड कप की टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को मौका दिया है.  (Pic Credit- Mohammed Siraj Instagram) 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन