ODI World Cup 2027: क्वालिफिकेशन पर सस्पेंस, बुरी तरह फंस गया मेजबान देश
वनडे विश्व कप 2027 क्वालीफिकेशन राउंड के लिए 4 टीमें काफी आगे निकल गई हैं. हालांकि वनडे विश्व कप 2027 होस्ट करने वाले एक देश पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 अगले साल खेला जाएगा. वनडे विश्व कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे को मिली है. भारत में आखिरी वनडे विश्व कप 2023 खेला गया था. अब सभी देशों की नजरें आगामी वनडे विश्व कप पर टिकी हुई हैं.
14 टीमें लेंगी हिस्सा
2 / 6वनडे विश्व कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले से ही विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. क्योंकि दोनों देश मेजबान है, जबकि नामीबिया को क्वालीफिकेशन खेलकर एंट्री मारनी होगी, क्योंकि वह आईसीसी की एसोसिएट मेंबर है, जबकि साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे आईसीसी की फुल मेंबर हैं.
8 टीमों को रैंकिंग के जरिए एंट्री
3 / 6आईसीसी वनडे रैंकिंग के अनुसार टॉप 8 टीमों को वनडे विश्व कप में एंट्री मिलेगी, जबकि बाकि टीमों को क्वालीफिकेशन के जरिए वर्ल्ड कप की टिकट कटानी होगी.
क्वालीफिकेशन राउंड शुरू हो चुके हैं
4 / 6आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन राउंड शुरू हो चुके हैं. विश्व कप के लिए इस समय 2 लीग खेली जा रही है. इसमें 8 टीमें भाग ले रही हैं.
4 टीमें आगे चल रही हैं
5 / 6फिलहाल 4 टीमें क्वालीफिकेशन लीग में आगे चल रही हैं. इनमें यूएसए 36, स्कॉटलैंड 32, ओमान 29 और नीदरलैंड्स 28 अंक के साथ टॉप 4 में है, जबकि नामीबिया इस समय छठे स्थान पर है.
होस्ट नेशन पर मंडराया खतरा
6 / 6नामीबिया की मुश्किल बढ़ गई है, क्योंकि वह अगर टीम टॉप 4 में नहीं पहुंची तो फिर उसे मुश्किल राउंड से गुजरना होगा. नामीबिया के पास इस वक्त 20 अंक हैं. फिलहाल यूएसए और स्कॉटलैंड अगले रांउड में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.