Do you know? T20 World Cup के हर एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय का नाम

Highest Wicket takers In Each ICC T20 World Cup Editions: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में हमें उन गेंदबाजों को याद करना चाहिए जिन्होंने पिछले एडिशंस में धमाल मचाया है. कई बार बॉलर्स अकेले अपने दम पर मैच जिताने की कुव्वत रखते हैं. आइए जानते हैं कि अब तक के सभी टी-20 वर्ल्ड कप के टॉप विकेट टेकर्स कौन-कौन से हैं, और इसमें किस इंडियन पेसर का नाम शामिल है.

Highest Wicket In t20 World Cup
1 / 8
Highest Wicket In T20 World Cup

विज्ञापन

2 / 8

2007 और 2009: उमर गुल को पाकिस्तान के खतरनाक गेंदबाजों में एक गिना जाता था, उन्होंने टूर्नामेंट के लगातार 2 शुरुआती एडिशंस में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया. पाकिस्तान के लिए खेलते हुए 2007 और 2009 के टी-20 वर्ल्ड में गुल ने दोनों संस्करण में 13-13 विकेट हासिल किए थे.

विज्ञापन

3 / 8

2010: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर डिर्क नैंस ने 2010 के टी-20 वर्ल्ड कप के हाईएस्ट विकेट टेकर बने थे. उन्होंने कंगारू टीम के लिए 7.03 की इकॉनमी और 11.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 7 मैचों में 14 विकेट हासिल किए.

4 / 8

2012: श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज अजंता मेंडिस भी इस टूर्नामेंट के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2012 में उन्होंने 6 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए थे.

विज्ञापन

5 / 8

2014: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज इमरान तहिर भी इस एलीट लिस्ट में शामिल हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2014 में प्रोटियाज टीम के लिए खेलते हुए तहिर ने 12 विकेट विकेट हासिल किए थे. हालांकि इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी साउथ अफ्रीका ने ट्रॉफी नहीं जीती थी.

6 / 8

2016: इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबाजी भारत को मिली थी, इस एडिशन में अफगानिस्तान की टीम के गेंदबाज मोहम्मद नबी ने 7 मैचों में 6.07 की इकॉनमी और 13.50 के स्ट्राइक रेट से 12 विकेट अपने नाम किए थे.

विज्ञापन

7 / 8

2021 और 2022: श्रीलंका के टॉप स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने साल 2021 के एडिशन में 8 मैचों में 16 विकेट हासिल किए थे. उनका ये जलवा अगले टी-20 वर्ल्ड कप में जारी रहा जब उन्होंने 8 मैचों में 15 विकेट अपनी झोली में डाले थे.

8 / 8

2024: पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में एक नहीं दो बॉलर्स ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे. इसमें अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी और भारत के अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है. इन दोनों ही बॉलर्स ने अपनी-अपनी टीमों के लिए 17-17 विकेट का योगदान दिया. अर्शदीप की इसी परफॉर्मेंस की बदौलत टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन