IPL 2026 के बीच हार्दिक ने छोड़ी मुंबई इंडियंस? कप्तानी छिनने की अटकलों ने तोड़ा पांड्या का भरोसा!

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं, लेकिन अब उनके टीम छोड़ने की अफवाहें तेज हो गई हैं. हाल ही में पांड्या ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने इन अटकलों को हवा दे दी है.

hardik pandya (24)
1 / 6

Hardik Pandya: IPL 2026 के दौरान हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच अनबन की अफवाहें सामने आ रही हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का सीजन निराशाजनक साबित हुआ. IPL शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में जगह बनाने का बड़ा दावेदार माना जा रहा था और कुछ दिग्गजों ने MI के ट्रॉफी पर कब्जा करने की भविष्यवाणी कर दी थी. हालांकि, MI अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. अब कुछ संकेत मिले हैं, जिनसे लग रहा है कि हार्दिक ने शायद MI का साथ छोड़ने का मन बना लिया है.

विज्ञापन

IPL 2026 में फ्लॉप रहे हैं हार्दिक पांड्या

IPL 2026 में फ्लॉप रहे हैं हार्दिक पांड्या2 / 6

हार्दिक पांड्या के लिए IPL 2026 काफी निराशाजनक साबित हुआ है. वो 8 मैचों का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने मात्र 4 विकेट झटके हैं. बल्ले से पांड्या लगभग 20 के औसत से 146 रन बना पाए हैं.

विज्ञापन

कप्तानी से भी किया निराश

कप्तानी से भी किया निराश3 / 6

हार्दिक पांड्या के लिए IPL का मौजूदा सीजन सिर्फ गेंद और बल्ले से ही खराब नहीं रहा, उनकी कप्तानी भी सवालों में रही है. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम संघर्ष करती हुई नजर आई है. हार्दिक ने कई मौकों पर गलत फैसले भी लिए, जो MI पर भारी पड़े.

पिछले दो मैचों से बाहर हैं हार्दिक

पिछले दो मैचों से बाहर हैं हार्दिक4 / 6

हार्दिक पांड्या IPL 2026 में पिछले दो मैचों से बाहर हैं. वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नहीं खेले. सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि बैक स्पाज्म के कारण वो बाहर हैं. पांड्या RCB के खिलाफ मैच के लिए रायपुर आए थे लेकिन खेलते हुए नजर नहीं आए.

विज्ञापन

हार्दिक ने MI को किया था अनफॉलो

हार्दिक ने MI को किया था अनफॉलो5 / 6

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अफवाह तब तेज हुई, जब उन्होंने अपनी टीम को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया लेकिन कुछ देर बाद हार्दिक ने दोबारा MI को फॉलो भी कर लिया. बताया जा रहा है कि हार्दिक ने MI के साथ कोलैबरेशन में की गई कई पोस्ट हटा दी हैं.

MI से नाराज हैं हार्दिक?

MI से नाराज हैं हार्दिक?6 / 6

हार्दिक पांड्या के खराब प्रदर्शन के बाद उनसे MI की कप्तानी छीने जाने की अटकलें लगाई जा रही थी. सीनियर खिलाड़ियों के बीच भी तनाव की खबर सामने आई थी. ऐसा लग रहा है कि हार्दिक पांड्या MI से नाराज हैं और सीजन खत्म होने के बाद टीम छोड़ने का मन बना चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन